Petrol Diesel Price Today: चुनाव परिणामों के बाद भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का भाव

Petrol Diesel Price Today : रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 140 से घटकर 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची हैं। हालांकि, बीते 3 नवंबर से तेल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं।

Newstrack :  Network
Update:2022-03-13 07:43 IST

Petrol Diesel Price (Photo - Socialmedia)

Petrol Diesel Price 12 March 2022 : रूस-यूक्रेन संघर्ष (Russia Ukraine War) अब लंबा खिंच रहा है। बावजूद वैश्विक स्तर पर अब कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद मामूली गिरावट आई है। वहीं, भारत में जिस तरह पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol and diesel prices) भारी वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा था, ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

हालांकि, आज 13 मार्च को तेल कंपनियों ने नई दरें जारी की हैं। जिसके मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol and diesel price list) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, पटना, शिमला, शिलांग, जयपुर, भुवनेश्वर सहित अन्य राजधानियों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर दिखाई दे रही हैं। लंबे समय बाद आज कीमतों में मामूली फेरबदल भी नहीं हुआ है। वहीं, देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कीमतें पहले से जस की तस हैं।

पड़ोसी मुल्क श्रीलंका बढ़ी कीमतों से पस्त 

कच्चा तेल सस्ता होने के चलते जहां दुनियाभर के देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में 'पेट्रोल बम' फूटा है। हालांकि, इसकी वजह क्रूड ऑयल नहीं है। बल्कि, श्रीलंका की मुद्रा की वैल्यू अचानक घट गई है। शनिवार को श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने वहां के मुद्रा की कीमत को घटाकर 230 श्रीलंका रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर तक करने की अनुमति दी है। इस अनुमति के बाद ही देश में पेट्रोल की कीमत तो आसमान छूने ही लगी, महंगाई भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। श्रीलंका में पेट्रोल प्रति लीटर 75 रुपए तक महंगा हो गया है। बता दें, कि भारतीय तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ही श्रीलंका में अधिकांश तेल की आपूर्ति और बिक्री करती है। 

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 96.94 रुपए और डीजल 80.60 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.81 रुपए और डीजल 91.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 10.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.14 रुपए तो डीजल 86.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.73 रुपए और डीजल 87.21 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 107.06 रुपए और डीजल 90.70 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 94.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.52 रुपए और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 105.90 रुपए और डीजल 91.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.45 रुपए और डीजल 87.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 99.30 रुपए और डीजल 84.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 94.02 रुपए और डीजल 88.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News