Petrol Ka Dam: ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, आज फिर डीजल-पेट्रोल का दाम सस्ता, फटाफट चेक करें रेट

Petrol Ka Dam : सरकारी तेल कंपनियों ने तेल के जो दाम आज जारी किए, उसके बाद ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। पिछले ढेड महीनों मे ये दूसरी बार है जब पेट्रोल के दामों में बदलाव हुआ और वो भी राहतपूर्ण।

Written By :  Shivani
Newstrack :  Network
Update:2021-08-24 07:38 IST

पेट्रोल पंप (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Petrol Ka Dam: वाहन चालकों के लिए Good News है। ईंधन के दामों ने मंगलवार को फिर एक बार राहत दी है। आज पेट्रोल के दाम सस्ता हो गया। डीजल के दाम में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने तेल के जो दाम आज जारी किए, उसके बाद ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। पिछले ढेड महीनों मे ये दूसरी बार है जब पेट्रोल के दामों में बदलाव हुआ और वो भी राहतपूर्ण। इसके पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में न तो बढ़ोतरी हो रही थी और न हीं गिरावट आ रही थी। चलिए जानते हैं कि आज पेट्रोल का दाम क्या है और एक लीटर डीजल कितने का मिल रहा है।

पेट्रोल का दाम क्या है आज (Petrol Ka Dam Kya Hai Aaj)

सरकारी तेल कंपनियां जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल व रिलाइंस पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के दाम जारी करती हैं। इसी कड़ी में 24 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल के रेट ने आज ग्राहकों को एक बार फिर राहत दी है। आज पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे की कमी आई है। जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 101.55 रुपए हो गया है। इसके पहले रक्षाबंधन के दिन पेट्रोल की कीमत कम हुई थी, जिससे 101.9 रुपए की कीमत पर एक महीने से बिक रहा पेट्रोल 101.7 रुपए तक कम हो गया था। अब जानिए कि दिल्ली के अलावा आपके शहर मे पेट्रोल का दाम कितना हैं...

आपके शहर में पेट्रोल का दाम (Shahr Me Petrol Ka Dam)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Delhi Petrol Price)

101.55

मुंबई में पेट्रोल का दाम (Mumbai Petrol Price)

107.58

चेन्नई में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Chennai)

99.25

कोलकाता पेट्रोल का दाम (Calcutta Petrol Rate)

101.88

लखनऊ में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Lucknow)

98.62

भोपाल में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Bhopal)

109.97

जयपुर में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Jaipur)

108.48

पटना में पेट्रोल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.5

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

105.4

 डीजल का दाम क्या है आज (Diesel Ka Dam Kya Hai Aaj)

आज डीजल के दाम ने भी ग्राहकों को खुश कर दिया है। डीजल के दाम इस महीने तीसरी बार कम हुए हैं। इसके पहले रक्षाबंधन और उससे एक दिन पहले डीजल के रेट में गिरावट आई थी। आज राजधानी दिल्ली में डीजल का रेट 88.98 रुपए लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 96.53 रुपए का मिल रहा है। बता दें कि 14 जुलाई के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार महीने भर तक स्थिर बने हुए थे। लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल और डीजल का रेट अगस्त में कम होगा। 

शहर (City Diesel Price)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में डीजल का दाम (Delhi Diesel ka Dam)

88.98

मुंबई में डीजल कितने का है (Mumbai Me Diesel Kitne ka hai)

96.53

चेन्नई में डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

93.57

कोलकाता डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

92.04

लखनऊ में डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

89.35

भोपाल में डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

97.78

जयपुर में डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

98.12

पटना में डीजल का दाम (Patna Diesel Ka Rate)

94.81

बेंगलुरु में डीजल का दाम (Today Bangalore Diesel Price)

94.39

जिन शहरो में पेट्रोल या डीजल की कीमत 100 रुपए के पार जाने वाली थी, ईंधन का रेट कम होने से वहां पेट्रोल और डीजल का दाम सैकड़ा पार नहीं कर सका और दाम नियंत्रण में आ गए। उम्मीद है कि अभी ईंधन के दामों में और गिरावट आएगी। 

Tags:    

Similar News