Petrol Ka Dam: भूल जाएं सस्ता पेट्रोल, ईंधन का दाम नहीं होगा कम, जानें आज का पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Ka Dam : ईंधन के दामों में ब्रेक लगने के बाद पेट्रोल सस्ता होने की भी उम्मीद बढ़ गई लेकिन अब वाहन चालकों की उम्मीद टूटने वाली है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होंगे।

Written By :  Shivani
Newstrack :  Network
Update:2021-08-17 09:40 IST

पेट्रोल पंप (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Petrol Ka Dam: पिछले महीने इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थी कि OPEC देश कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की तैयारी में है। कोरोना संकट के दौरान बिगड़ी अर्थव्यस्था को पटरी पर लाने और संक्रमण से उबरने वाले देशों में आयल की डिमांड बढ़ने को लेकर OPEC देशों ने ये फैसला लिया था। जिसके बाद एक्पर्ट्स की राय थी कि तेल का उत्पादन बढ़ने से ईंधन के दाम में कमी आएगी। भारत में भी इसका असर देखने को मिलेगा और पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा। वहीं इस रिपोर्ट के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी होना बंद हो गया। ग्राहकों को इस बात की राहत मिली कि पिछले एक महीने से ज्यादा दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े। इसी के साथ पेट्रोल सस्ता होने की भी उम्मीद बढ़ गई लेकिन अब वाहन चालकों की उम्मीद टूटने वाली है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होंगे।

वित्त मंत्री ने बताया क्यों कम नहीं होंगे ईंधन के दाम

दरअसल, सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईंधन के दामों पर आम जनता को झटका देते हुए बताया कि पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हो सकता है। सीतारमण ने कहा कि महंगे पेट्रोल के रेट को लेकर लोग चिंतित हैं। लोगों का चिंतित होना जायज है। लेकिन पेट्रोल की कीमत फिलहाल कम नहीं होगी। वित्त मंत्री ने ईंधन का दाम कम न होने की वजह भी बताई। उन्होने कहा कि जब तक केंद्र और राज्य चर्चा नहीं करते हैं जब तक इसका कोई समाधान संभव नहीं है। एक्साइज ड्यूटी में कोई कटौती नहीं की जा सकती है।


वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि सरकारी खजाने पर ब्याज भुगतान को बोझ है, जिसे कांग्रेस की सरकार ने तेल बांडों के लिए लिया था। केंद्र सरकार ने अब तक सिर्फ ऑयल बॉन्ड पर बीते पांच सालों में 62 हजार करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान ही किया है। उन्होने बताया कि 62 हजार करोड़ रुपए का ब्याज भुगतान करने के बावजूद भी 1.30 लाख करोड़ से अधिक का मूलधन अभी भी सरकार पर बकाया है। केंद्र को 2026 तक 37 हजार करोड़ रुपए का भुगतान और करना है। ऐसे में अगर सरकार के पास तेल बॉन्ड का बोझ नहीं होता तो ईंधन पर उत्पाद शुल्क कम करने की स्थिति हो सकती थी। 

कैसे कम हो सकता है पेट्रोल का दाम

हालांकि पिछले महीने पेट्रोल के दाम को काबू करने की सलाह भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने भी दी है। केंद्र की मोदी सरकार को पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कमी करने की सलाह देते हुए RBI Governor ने कहना था कि ईंधन पर टैक्स घटाने से कीमतों में कमी आ सकती है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए आरबीआई महंगाई पर नियंत्रण करना चाहता है। केंद्रीय बैंक का अब मुख्य फोकस अर्थव्यवस्था को फिर से उभारने पर है। आरबीआई गवर्नर के इस बयान के बाद कीमतों के कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

17 August 2021 Fuel Rate Today 

अब जान लीजिए कि आपके शहर में पेट्रोल का रेट क्या है आज...

आपके शहर में डीजल-पेट्रोल का दाम (Shahr Me Petrol Ka Dam 

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol ka Dam) 

आज डीजल का दाम (Aaj Diesel Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Delhi Me Ek Litre Petrol Ka Dam)  

101.989.93

मुंबई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Mumbai)

107.8997.51

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

102.55

94.44

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

102.14

98.04

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

98.98

90.32

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

110.27

98.72

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

108.78

99.08

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.31

95.57

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

105.31 

95.32


Tags:    

Similar News