Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल का नया दाम कितना, जानिए अपने शहर में आज का रेट

Petrol Ka Dam: इस महीने में अब तक कई बार पेट्रोल की कीमत (Petrol Ki Kimat) और डीजल की कीमत (Diesel Ki KI में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-06-18 02:29 GMT

पेट्रोल का दाम चुकाता ग्राहक ( फोटो  : सोशल मीडिया )

Petrol Ka Dam: लगातार तेल के दामों में होती बढ़ोत्तरी से आम आदमियों की परेशानियां पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। इन परेशानियों में पहली तो महामारी, दूसरी मंहगाई तीसरी ये पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम। अंतराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत में उछाल से घरेलू बाजार में पेट्रोल डीजल रेट (Petrol Diesel Rate) बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में इस महीने में अब तक कई बार पेट्रोल की कीमत (Petrol Ki Kimat) और डीजल की कीमत (Diesel Ki KI में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। पेट्रोल प्राइज (Petrol Price) के साथ ही डीजल का दाम (Diesel Ka Dam) आसमान छूने लगे हैं। हालांकि आज पेट्रोल का रेट (Aaj Petrol Ka Rate) में बदलाव नहीं हुआ है। वहीं आज डीजल का रेट (Aaj Diesel Ka Rate) भी बढ़ा नहीं है।

आज पेट्रोल का दाम कितना है (Petrol Ka Dam Aaj Kitna Hai)

मुंबई में पेट्रोल के दाम पिछले महीने 96.81 रुपए प्रति लीटर था, लेकिन एक महीने में दाम बढ़कर 102.82 रुपए पहुंच गए। वहीं डीजल का दाम पिछले महीने 87.79 रुपए था, लेकिन जून में डीजल का प्राइज 94.84 रुपए हो गया। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है। वही डीजल का दाम भी लगभग सैकड़ा पार करने के करीब पहुंच गया है। प्रतिदिन सुबह पेट्रोल के नए दाम (Aaj Petrol Ka Dam) जारी किये जाते हैं।

आज सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) जैसे इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने ताजा पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) जारी की। आज पेट्रोल का भाव (Petrol Ka Bhav) और डीज़ल का भाव (Diesel Ka Bhav) में तब्दीली नहीं हुई है।

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव (How to Check Petrol Diesel Price)

शहरपेट्रोल के दामडीजल के दाम
दिल्ली96.6687.41
मुंबई102.82 94.84
चेन्नई97.9192.04
कोलकाता96.5890.25
हैदराबाद100.4695.28
लखनऊ93.7787.80
पटना99.2993.24
जयपुर103.4296.49
बेंगलुरू99.8992.66

रोजाना 6 बजे बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

ग्राहक अगर घर बैठे अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का प्रतिदिन का दाम जानना चाहते है, तो वह बड़ी आसानी से पता ताजा रेट चेक कर सकते हैं। तेल रिफिलिंग कराने के लिए घर से निकलने से पहले वाहन चालक पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMSके जरिए जान सकते हैं।

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह छह बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Tags:    

Similar News