Share Market Update Today: लगातार दो दिन बाजार में रही गिरावट, सेंसेक्स 238 अंक टूटा, Coal India Ltd रहे टॉप गेनर्स

Share Market Live Update Today: आज शाम के वक्त बाजार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। आज को मिलाकर लगातार दो दिन बाजार गिरावट पर बंद हुए। वहीं, अमेरिकी बाजार भी लगातार दो दिन लुढ़कर बंद हुए।

Written By :  Viren Singh
Update:2023-01-20 15:30 IST

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: ग्लोबल मार्केट से मिले खराब संकेतों और एफएमसीजी इंडेक्स में हुई बिकवाली से पूरे दिन बाजार उभर नहीं पाया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले सुबह बाजार ने कारोबार की शुरुआत फ्लैट पर की थी, लेकिन कुछ ही देश में बाजार गिरावट पर कारोबार करने लगा था,जो पूरे दिन तक जारी रहा। सेंसेक्स 0.39 फीसदी और निफ्टी 0.44 फीसदी टूटे कर बंद हुए। आज की गिरावट को मिलकर लगातार दो दिन बाजार फिसलकर बंद हुए।

शुक्रवार को शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 238.61 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 60,619.82 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 80.50 अंक या 0.44 फीसदी नीचे जाकर 18,027.35 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 30 शेयरों में से 21 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

जानिए कौन इंडेक्स रहे बढ़त पर

कारोबार के आखिरी दिन बाजार में शेयरों में हर तरफ बिकवाली का माहौल रहा, जिसकी वजह से निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट एफएमसीजी इंडेक्स रही और यह 0.96 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा आईटी 0.35, ऑटो 0.56 फीसदी और फार्मा 0.73 फीसदी फिसलकर बंद हुए। जबकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। बैंक 0.42 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.17 फीसदी तक मजबूत हुए। वहीं, मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में भी गिरकर बंद हुए। इन तीनों इंडेक्स में आज आधे फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज हुई। बात अगर हैवीवेट शेयरों की करें तो इसमें बिकवाली रही।

ये कंपनियां रही बढ़त पर

शुक्रवार को जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया है, उसमें Coal India Ltd, Power Grid, HDFC Bank, HDFC, ITC, Tata Motors और ICICI Bank हैं। वहीं, जिन कंपनियों ने गिरावट पर कारोबार किया है, उसमें HUL, Asian Paints, Bajaj Finance, JSW Steel, Nestle India, HDFC Life और SBI Life हैं।

अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट

उधर, अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा। गुरुवार को अमेरिकी बाजार फिर गिरावट पर बंद हुआ है। इससे बुधवार को भी बाजार गिरावट पर बंद हुआ। गुरूवार को Dow Jones 252.4 अंक की गिरावट के साथ 33,044.56 पर बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्‍स 30.01 अंक की गिरावट के साथ 3,898.85 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। जबकि Nasdaq Composite 104.74 अंक तक टूट कर बंद हुए। आपको बता दें फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आंशका के चलते बीत दो दिनों से अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुआ है।

Tags:    

Similar News