Share Market Today : हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 764 से ज्यादा अंक टूटा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (03 दिसंबर 2021) को शेयर बाजार ने हरे निशान से कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स आज 215.12 अंक की बढ़त के साथ 58,676.41 के स्तर पर खुला।

Update: 2021-12-03 06:01 GMT
शेयर मार्केट की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Share Market Today : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (03 दिसंबर 2021) को शेयर बाजार ने हरे निशान से कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज 215.12 अंक की बढ़त के साथ 58,676.41 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 68 अंकों की उछाल के साथ 17,469.65 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। लेकिन दिनभर कारोबार के बाद अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 764 से ज्यादा अंक टूट गया। और इसी गिरावट के साथ बाजार बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांकों ने दो दिन की बढ़त को तोड़ा और सेंसेक्स 58,000 अंक से नीचे बंद हुआ।

बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 764.83 अंक या 1.31% गिरकर 57,696.46 पर और निफ्टी 205 अंक या 1.18% नीचे 17,196.70 पर था। लगभग 1,722 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 1,453 शेयरों में गिरावट नजर आई। 137 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल थे। लाभ पाने वालों में यूपीएल, बीपीसीएल, ओएनजीसी, आईओसी और एलएंडटी शामिल हैं। कैपिटल गुड्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए।

बाजार के शुरुआती व्यापार में लार्सन एंड टर्बो (Larsen & Toubro) के शेयरों में उछाल देखने को मिला। कंपनी का शेयर शुरुआती समय में 2.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता देखा गया। वहीं, सबसे बड़ी गिरावट भारती एयरटेल के शेयरों में दिखी। इसमें 1.01 प्रतिशत की गिरावट दिखने को मिली। लेकिन, 10 बजे के करीब बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल स्तर पर पहुंच गए।

बढ़त के बाद गिरावट 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी देखी जा रही थी। जल्द ही कारोबार में तेजी देखी गई और ये सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर 228.39 अंक की तेजी के साथ 58,689.69 अंक पर रहा। जबकि, सुबह 10 बजे तक कारोबार में गिरावट दिखने लगी। यह 83 अंक से ज्यादा गिरकर 58,377 अंक पर आ गया।

गुरुवार को दिखी थी अच्छी तेजी

गुरुवार को बाजार ने अच्छा कारोबार किया था। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों तेज बढ़त के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 776.50 अंक की बढ़त के साथ फिर से 58 हजार के पार पहुंचकर 58,461.29 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई का निफ्टी 234.75 अंकों की उछाल के साथ 17,401.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News