Share market today: शेयर बाजार में तबाही, सेंसेक्स 1,687 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

शेयर बाजार में आज शुक्रवार को खुलते ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,400 अंक टूट गया।

Update: 2021-11-26 10:45 GMT

Share market today live update 26 November 2021: शेयर बाजार में आज शुक्रवार (26 नवंबर 2021) को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। दरअसल, बाजार में इस हलचल की वजह दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए म्यूटेंट को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है इसी कारण आज बाजार में हड़कंप रहा। आज सेंसेक्स और निफ्टी करीब 3 प्रतिशत गिरकर बंद हुए हैं। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में निवेशकों के लगभग 07 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए।

कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,687.94 अंक टूटकर 57,107.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का निफ्टी भी 509.80 अंक यानी 2.91 प्रतिशत गिरकर 17,026.50 के स्तर पर बंद हुआ।

इन शेयरों में दिखा उछाल, ये हुए धड़ाम
JSW Steel, हिंडाल्को Hindalco Industries, टाटा मोटर्स Tata Motors, इंडसइंड बैंक IndusInd Bank और अडानी पोर्ट्स Adani Ports निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि, सिप्ला Cipla, डॉ. रेड्डी लैब्स Dr Reddy's Labs, Divis Labs, नेस्ले Nestle और टीसीएस TCS निफ्टी के टॉप गेनर रहे। 

निवेशक सहम गए

भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में कोरोना के नए वायरस का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है। ऐसे में निवेशक सहम गए हैं। अब वो सोच-समझकर निवेश कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संकेतों का ही असर शुक्रवार को शेयर मार्केट पर दिखा। बाजार में जोखिम की आशंका बढ़ने की वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश तलाश रहे हैं। इसी कारण मुनाफावसूली का दौर चला। जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही रिकॉर्ड स्तर पर टूटकर बंद हुए।

शेयर बाजार में आज शुक्रवार को खुलते ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 814 अंक टूट गया। शेयर बाजार में आज शुक्रवार को खुलते ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1400 अंक टूट गया।

आज कारोबारी दिन में सेंसेक्स 814 अंक टूटकर 58,000 से नीचे खुला। इसने 57,978.38 के स्तर पर शुरुआत की। जबकि एनएसई का निफ्टी 239 अंक की कमी के साथ 17296 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। धीरे-धीरे यह गिरावट बढ़कर 1,400 अंकों तक चली गई। निफ्टी में गिरावट का दौर जारी है। निफ्टी, खबर लिखे जाने तक 250 से अधिक अंकों तक गिर चुका है। इस बड़ी गिरावट एक मुख्य वजह दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को माना जा रहा है। इसलिए दवा कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में रहे, जबकि ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री के शेयरों में बड़ी गिरावट अब भी जारी है।

मारूति के शेयर में बड़ी गिरावट

शुक्रवार सुबह के कारोबार में BSE सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सिर्फ डॉ. रेड्डीज और सन फार्मा का शेयर ही ग्रीन जोन में रहा। जबकि, मारुति सुजुकी के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

ONGC में सबसे ज्यादा गिरावट

जबकि, कुल 50 कंपनियों वाले निफ्टी में सिप्ला का शेयर सबसे अधिक बढ़त 1.43 प्रतिशत के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, डॉक्टर रेड्डीज और सन फार्मा ग्रीन जोन में बने हुए हैं। इन तीनों के अलावा शेष सभी 47 शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट ओएनजीसी (ONGC) के शेयर में 3.19 प्रतिशत तक देखी गई।

गुरुवार को भी बाजार की धीमी शुरुआत

बता दें, कि कल यानी गुरुवार को भी बाजार की कमजोर शुरुआत रही थी। दिनभर कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गुरुवार को आखिरकार बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 454 से ज्यादा बढ़कर 58,795 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 121.20 अंकों के उछाल के साथ 17,536.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

टारसन्स प्रोडक्ट्स की लिस्टिंग आज

वहीं, आज लाइफ साइंसेज कंपनी टारसन्स प्रोडक्ट्स (Tarsons Products) की शेयर बाजार में लिस्ट‍िंग है। बाजार के विशेषज्ञ बताते हैं, कि ग्रे मार्केट में शानदार प्रीमियम (GMP) से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आज इसके निवेशकों को जबरदस्त कमाई हो सकती है।

Tags:    

Similar News