Share Market Update Today: बढ़त हासिल करने बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 168 अंक गिरकर 60092 पर हुआ बंद

Share Market Update Today: आज कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स व निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। इससे पहले सुबह ये दोनों इंडेक्स बढ़त पर थे। वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही थी।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-16 10:00 GMT

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today:  वैश्विक बाजार से मिले अच्छे संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली छाई रही। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। इससे पहले बाजार ने शुरुआत बढ़त पर की थी, लेकिन दिन के समय शेयरों में हुई बिकवाली से बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स 60 हजार के पास जाकर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 18 हजार नीचे आकर बंद हुआ।

सोमवार को शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 168.21 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 60,092.97 अंक पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 61.75 अंक या 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 17,894.85 अंक पर जाकर कारोबार खत्म किया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर थे, जबकि 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

इन इंडेक्सों में रही गिरावट

शाम के कारोबार में शेयरों में जमकर बिकवाली हावी, जिसकी वजह से निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट फाइनेंशियल इंडेक्स रही और यह 0.75 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा बैंक 0.48 फीसदी और फार्मा 0.07 फीसदी तक कमजोर होकर बंद हुए। जबकि आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स बढ़त पर रहे। इसमें आईटी 1.14 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.12 फीसदी तक बढ़त पर रहे। वहीं, मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में भी गिरावट पर बंद हुए। इन तीनों इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक गिरावट रही। इसके अलावा हैवीवेट शेयर भी गिरकर बंद हुए।

इन कंपनियों बढ़त पर किया कारोबार

सोमवार को टॉप गेनर्स की लिस्ट में Tech Mahindra, HCL Tech, Infosys, Wipro, Hero MotoCorp, Power Grid और Bajaj Finance हैं। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में Adani Ent., Axis Bank, JSW Steel, TCS, Hindalco, NTPC और HUL हैं।

अमेरिकी शेयर बढ़त पर बंद

उधर, शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में खरीदारी का दौर रहा। शुक्रवार को Dow 30 इंडेक्स 112.61 अंक या 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 34,302.61 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 15.92 अंक या 0.40 फीसदी की बढ़त रही और यह 3,999.09 के स्तर पर जाकर बंद हुआ,जबकि Nasdaq 78.06 अंक या 0.71 फीसदी की उछाल लेते हुए 11,079.16 अकों पर बंद हुआ।

Tags:    

Similar News