Share Market Update Today: गिरावट से नहीं उभरा बाजार, सेंसेक्स 187 अंक लुढ़कर 60858 पर हुआ बंद

Share Market Update Today: आज कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान बंद हुए। इससे पहले बाजार लगातार दो दिन तेजी पर रहे थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को भी गिरावट पर बंद हुए।

Written By :  Viren Singh
Update:2023-01-19 15:30 IST

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today:  वैश्विक बाजार से मिले जुले संकेतों व शेयरों में हुई बिकवाली की बजह से घरेलू शेयर बाजार लगातार दो दिन की बढ़त खो दिया। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। इससे पहले बाजार ने कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ की थी, लेकिन दिन भर शेयरों हुई बिकवाली की वजह से बाजार उभर नहीं पाया और लाल निशान पर क्लोजिंग की। सेंसेक्स 61 हजार नीचे और निफ्टी 18 हजार के करीब जाकर कारोबार खत्म किया। इससे पहले बीते दो कारोबारी सत्र में शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था।

शाम 3.30 बजे 30 शेयरों वाले बीएसई का सेंसेक्स 187 अंक या 0.31 फीसदी की गिरावट रही और यह 60,858.43 अंक पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, 50 शेयरों वाले एनएसई का निफ्टी 81.20 अंक या 0.45 फीसदी की गिरावट रही और यह 18,084.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 10 शेयरों में बढ़त रही।

हर तरफ रही शेयरों में बिकवाली

बुधवार को बाजार में चौरतफा बिकवाली का माहौल दिखाई दिया। निफ्टी के अधिकांश प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक गिरावट एफएमसीजी इंडेक्स में रही और यह 0.86 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा बैंक 0.30 फीसदी, ऑटो 0.43 फीसदी, फार्मा 0.28 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.07 फीसदी तक गिरकर बंद हुए। हालांकि आईटी इंडेक्स बढ़त पर कारोबार किया और यह मामूली बढ़त के साथ 0.05 फीसदी पर बंद हुआ। वहीं, मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए । इन तीनों इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक टूटे। वहीं, हैवीवेट शेयरों में भी गिरावट रही।

Coal India Ltd बना टॉप गेनर्स

बुधवार को टॉप गेनर्स वाली कंपनियों की लिस्ट में Coal India Ltd, UPL, ONGC, BPCL, SBI Life, Tata Steel व HDFC Life हैं। वहीं टॉप लूजर्स की लिस्ट में Adani Ent., Asian Paints, Tata Motors, IndusInd Bank, Kotak Bank, Titan Company और Tata Consumer हैं।

एशियाई बाजारों में रहा मिला जुला असर

बुधवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मिक्स ट्रेंड दिखाई दिया। SGX Nifty 0.46 फीसदी, निक्‍केई 1.22 फीसदी और स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.30 फीसदी की गिरावट रही। हैंगसेंग 0.32 फीसदी की गिरावट पर रहे तो ताइवान दबाव पर कारोबार किया। जबकि कोस्‍पी 0.23 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.18 फीसदी की तेजी रही।

लगातार दो दिन टूटे अमेरिकी बाजार

बीते दो कारोबारी दिन से अमेरिकी बाजार में बिकवाली का माहौल बना हुआ है। बुधवार को भी अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुआ। Dow Jones 613.89 अंक की कमजोरी के साथ 33,296.96 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 62.11 अंक की गिरावट के साथ 3,928.86 पर जाकर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq Composite 138.10 अंक की गिरावट रही और यह 10,957.01 पर बंद हुआ।

Tags:    

Similar News