Kheti Se Paise Kaise Kamaye: किसान हो रहे मालामाल! इस पेपर को खेत में बिछाकर कमाएं लाखों, आइये जाने तरीका

Smart Farming Business Ideas: अगर आप किसान है और टेक्निकल खेती पर ध्यान दे रहे हैं तो आज हम लेख के माध्यम से एक ऐसी टेक्निकल खेती के बारे में बता करेंगे, जिसको अपनाकर आप कुछ फसलों पर अधिक लाभ कमा सकते हैं। यह है मल्चिंग पेपर टेक्नोलॉजी (Mulching Paper Technology)।

Update: 2023-06-12 12:53 GMT
Smart Farming Business Ideas (सोशल मीडिया)

Smart Farming Business Ideas: आज दौर टेक्निकल खेती का दौर है। ऐसा नहीं कि टेक्निकल खेती के दौर में परंपरागत खेती नहीं हो रही है। हो रही हैं, लेकिन किसान अधिक आय के लिए टेक्निकल खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इतना ही नहीं, परंपरागत खेती में भी टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहें। इससे फायदा उनको यह हो रहा है कि अब पहले की तुलना में किसानों को फसलों बोने में अधिक कीमत नहीं खर्च करनी पड़ रही है। साथ, ही जुताई की लगात में कमी आई और समय का बचत हो रहा है। इस समय की बचत से किसान अन्य काम पर भी ध्यान रहा है,जिससे पहले की तुलना में उसकी आय में अधिक उछाल आया है।

मल्चिंग पेपर टेक्नोलॉजी खेतों को दे रही नया जीवन

अगर आप किसान है और टेक्निकल खेती पर ध्यान दे रहे हैं तो आज हम लेख के माध्यम से एक ऐसी टेक्निकल खेती के बारे में बता करेंगे, जिसको अपनाकर आप कुछ फसलों पर अधिक लाभ कमा सकते हैं। यह है मल्चिंग पेपर टेक्नोलॉजी (Mulching Paper Technology) इसका उपयोग सब्जियों की फसलों के उगाने पर किया जाता है। अगर इस विधि के माध्मय से इन फसलों की खेती करते हैं तो यकीन मानिये आपकी खेती लागत में काफी कमी आई, जिससे आय में अधिक बढ़ोतरी होगी। तो आइये जानते हैं कि मल्चिंग पेपर (Mulching Paper) के बारे में...।

क्या होती है मल्चिंग पेपर खेती

मल्चिंग पेपर खेती के तहत खेतों मे पॉलीथीन बिछाई जाती है। यह पॉलीथीन अलग-अलग तरह की होती है। इसमें मोटाई से लेकर कई चीजें शामिल है। ऐसा नहीं कि पहले इस विधि से खेती नहीं होती थी। पहले भी होती है, लेकिन तब पॉलीथीन का उपयोग नहीं होता था, जिसकी जगह पराली या गन्ने की पत्तियों का उपयोग होता था। आज के दौर में मल्चिंग के लिए पॉलीथीन का उपयोग किया जाता है। किसान चाहे तो पॉलीथीन को हाथों से भी बिछा सकते हैं या फिर मशीन का सहारा ले सकते हैं। आज कल मल्चिंग पॉलीथीन बिछाने के लिए मशीनें आती हैं।

होते हैं कई फायदे

मल्चिंग पेपर को खेती में बिछाने के कई बड़े फायदे होते हैं। पॉलीथीन को पेपर में बिछाने से खेतों में नमी हमेशा रहती है,इससे खेतों को बार बार सिंचाई की जरूरत नहीं होती है। इसके उपयोग से खेतों में खरपतवार नहीं जमती है। इसको खत्म करने के लिए कोई रासायनिक दवाइयों को उपयोग नहीं होता है। पैसों की बचत होती है और पैधों को सारा न्यूट्रिशन प्राप्त होता है।

मल्चिंग पेपर इतना आता है खर्चा

अब बात करें इससे खर्च की तो बाजार में मल्चिंग की कई क्लाविटी मौजूद है। हर क्लाविटी का अलग अलग खर्चा होता है। एक किसान के मुताबिक, अच्छी क्वालिटी का मल्चिंग पेपर बिछाने पर वह 2 लेकर 3 सीजन तक आराम से चलता है। इसको 1 एकड़ में बिछाने पर करीब 12-15 हजार रुपये का खर्चा आता है।

इस खेती में काम आती है मल्चिंग

मल्चिंग पेपर का इस्तेमाल हर फसलों में नहीं किया जाता है। इसका उपयोग सब्जियों या फलों की खेती में होता है और यह लाभदायक होता है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस विधि से खेती करने पर 65 फीसदी जल की बचत होती है।

Tags:    

Similar News