Gold Silver Price Today: नवरात्रि के पहले दिन कीमती आभूषण में लगी आग, चांदी बनी 84 हजारी, सोना पहुंचा इस दाम पर

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-09 01:48 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन लोगों को सोना और चांदी के भाव से जोरदार झटका लगा है। यूपी में 09 अप्रैल को दोनों कीमती आभूषण के भाव में तेजी आई है। आज सोना 300 रुपए उछला है, जबकि चांदी 1000 रुपये तेजी हुई है। इस तेजी के बाद सोना और चांदी ने अपना उच्चतम रिकॉर्ड छू लिया है। ऐसे में अगर आप बाजार सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोना 330 रुपये महंगा

लखनऊ बुलियन मार्केट में मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 330 रुपये तेज होकर 71,770 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 300 रुपये उछला है और यह 65,800 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट सोना 71,440 रुपए 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 65,500 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी बनी 84 हजारी

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी तेजी आई है। सोने के तुलना में चांदी जोरदार तेजी हुई। इसमें मंगलवार को 1 हजार रुपये की तेजी आई है और यह 84,500 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी 83,500 रुपये पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

65,800 (22 कैरट)

71,770 (24 कैरट)

आगरा

65,800 (22 कैरट)

71,770 (24 कैरट)

नोएडा

65,800 (22 कैरट)

71,770 (24 कैरट)

गाजियाबाद

65,800 (22 कैरट)

71,770 (24 कैरट)

वाराणसी

65,800 (22 कैरट)

71,770 (24 कैरट)

मथुरा

65,800 (22 कैरट)

71,770 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News