Gold Silver Price Today: सोना-चांदी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, सोना हुआ 72 हजारी, जानें क्यों महंगा हो रहा गोल्ड?

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-11 01:36 GMT

Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव की तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही। त्योहारी सीजन और जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से सोना दिन पर दिन महंगा होता जा रहा है। इसका इस यूपी में दिख रहा है। राज्य में सोना 72 हजार के पार चल गया है। यूपी में 11 अप्रैल को सोना-चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। प्रदेश में गुरुवार को सोने के भाव 300 रुपये की अधिक की तेजी आई है। जबकि चांदी 1 हजार रुपए उछली है। इस तेजी के बाद कीमती आभूषण ने फिर अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऑल टाइम हाई बना लिया है।

लखनऊ में सोना 300 रुपयए तेज

लखनऊ बुलियन मार्केट में गुरुवार को सोना के भाव में तेज दर्ज की गई है। शहर में 24 कैरेट सोना 380 रुपए तेज होकर 72,260 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 350 रुपए तेज हुआ है और यह 66,250 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इस वृद्धि के बाद एक बार फिर सोना ने अपना उच्चतम स्तर टच लिया है। इससे पहले बुधवार को भी सोना महंगा हुआ था। तब 24 कैरेट सोना 71, 880 रुपये 10 ग्राम पर था। जबकि 22 कैरेट 65,900 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी हुई 85 हजारी

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के दाम में जोरदार उछाल आया है। शहर में चांदी 1000 रुपए तेजी हुई है। इसके बाद यह 85,500 रुपये किलो पर पहुंच गयी है। इससे पहले बुधवार को यह 84,500 रुपए किलो पर थी। बता दें कि बीते कई दिनों से चांदी के भाव में तेजी का दौर जारी है।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

66,250 (22 कैरट)

72,260 (24 कैरट)

आगरा

66,250 (22 कैरट)

72,260 (24 कैरट)

नोएडा

66,250 (22 कैरट)

72,260 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,250 (22 कैरट)

72,260 (24 कैरट)

वाराणसी

66,250 (22 कैरट)

72,260 (24 कैरट)

मथुरा

66,250 (22 कैरट)

72,260 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News