Gold Silver Price Today: यूपी में सोना-चांदी पहुंचा इस भाव पर, जानिए क्यों बढ़ रहे गोल्ड के दाम

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-12 01:36 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव में तेजी का दौर जारी है। यह तेजी लोगों को कीमती आभूषण खरीदार को परेशान कर रही है। इस बीच, यूपी में 12 अप्रैल को सोना और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश में शुक्रवार को भी सोना के भाव में उछाल देखने को मिला है। सोना 100 रुपये अधिक तेज हुआ है, जबकि चांदी के दाम में गिरावट आई है और यह 500 रुपए किलो टूटी है। हालांकि बीते कई दिनों से यूपी में सोना चांदी के दाम में उछाल रहा है। यह उछला जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से दिखा रहा है।

लखनऊ में सोना 100 रुपये उछाल

लखनऊ बुलियन मार्केट में शुक्रवार भी को सोना के भाव में तेज दर्ज की गई है। शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपए मंहगा होकर 72,370 रुपय 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपए महंगा होकर 66,350 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस वृद्धि ने सोने को ऑल टाइम हाई पर पहुंचा गया है। गुरुवार को भी शहर में सोना तेज हुआ था। तब 24 कैरेट सोना 72,260 रुपये 10 ग्राम पर था। जबकि 22 कैरेट 66, 250रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी बनी 85 हजारी

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के दाम में जोरदार उछाल के बाद शुक्रवार को इसके भाव में गिरावट आई है। चांदी 500 रुपए किलो टूटी है। इसके बाद यह 85 हजार रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है। यह चांदी का अब तक का सबसे उच्चतम रेट है। इससे पहले गुरुवार को यह 1 हजार रुपये किलो महंगी हुई थी और 85,500 रुपये पर पहुंच गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

66,350 (22 कैरट)

72,370 (24 कैरट)

आगरा

66,250 (22 कैरट)

72,370 (24 कैरट)

नोएडा

66,350 (22 कैरट)

72,370 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,350 (22 कैरट)

72,370 (24 कैरट)

वाराणसी

66,350 (22 कैरट)

72,370 (24 कैरट)

मथुरा

66,350 (22 कैरट)

72,370 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News