Gold Silver Price Today: यूपी में फिर उछला सोना-चांदी, जानिए अपने शहर का नया दाम

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-17 01:37 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी बुलियन मार्केट में 17 अप्रैल को सोना और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। बीते कई दिनों जारी तेज की बाद कुछ दिन इसमें राहत मिली, मगर फिर इसमें तेजी आई है। बुधवार को प्रदेश में सोना और चांदी फिर महंगा हुआ है। सोना 900 रुपये के करीब उछला तो वहीं चांदी 1000 रुपये तेज हुई है। दोनों में आई इस तेजी के बाद यह अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गये हैं।

लखनऊ में सोना 900 रुपये उछला

मिली जानकारी के मुताबिक, भातर में सोना और चांदी में आई तेजी की वजह जियो पॉलिटिकल टेंशन है। लखनऊ बुलियन मार्केट में बुधवार को सोने के भाव में तेजी आई है। यह दूसरा दिन हैं, जब गोल्ड महंगा हुआ है। आज 24 कैरेट सोना 980 रुपए उछला है और यह 74,280 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 900 रुपये तेज होकर 68,100 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह दोनों का अब तक सबसे उच्चतम स्तर है। इससे पहले मंगलवार को 24 कैरेट सोना 73,300 रुपये पर था, जबकि 22 कैरेट सोना 67,200रुपये पर था।

चांदी अब हुई 87 हजारी

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी 1000 रुपए किलो उछली है। इसके बाद यह 87 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को इसमें 500 रुपये किलो का इजाफा हुआ था और यह 86 हजार रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

68,100 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

आगरा

68,100 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

नोएडा

68,100 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,650 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

वाराणसी

68,100 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

मथुरा

68,100 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News