नहीं थम रही सोने में लगी आग! यूपी में इस भाव पर पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड का रेट, चेक करें ताजा दाम

Gold Silver Price Today: दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के चलते बुलियन मार्केट में कीमती आभूषण के दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में निवेशक सेफ निवेश की तालाश सोना चांदी में निवेश कर रहे हैं। इससे इसकी मांग बढ़ गई है

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-18 01:37 GMT

Gold Silver Price Today: सोने में जारी तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव वृद्धि का जारी है, इससे उन लोगों की परेशानी काफी बढ़ रही है जो शादी के लिए सोना चांदी खरीदने जा रहे हैं या फिर प्लान बना रहे हैं। इस कड़ी यूपी की बुलियन मार्केट में 18 अप्रैल को सोना और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। गुरुवार को जहां सोना स्थिर रहा है तो वहीं चांदी के भाव से लोगों को राहत मिली है। बुधवार को महंगा होने बाद आज सोना स्थिर है और यह 74 हजार पार ट्रेंड कर रहा है, जबकि चांदी के दाम में 500 रुपये की गिरावट आई है।

जानिए क्यों महंगा हो रहा सोना और चांदी

दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के चलते बुलियन मार्केट में कीमती आभूषण के दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में निवेशक सेफ निवेश की तालाश सोना चांदी में निवेश कर रहे हैं। इससे इसकी मांग बढ़ गई है और यह महंगा हो गया है। लखनऊ बुलियन मार्केट में बुधवार को सोने का भाव स्थिर रहा। इसके बाद गुरुवार को 24 कैरेट सोना 74,280 रुपए 10 ग्राम पर है और 22 कैरेट सोना 68,100 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले बुधवार को सोना के भाव में जोरदार की तेजी आई थी। सोने का ये भाव अब तक का उच्चतम स्तर है।

चांदी बनी हुई 86 हजारी

सोना में जहां कोई बदलाव नहीं हुआ तो वहीं लखनऊ में चांदी के भाव में गिरावट आई है। चांदी 500 रुपये किलो टूटी है। इसके बाद यह 86,500 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को इसमें 1000 रुपए किलो की तेजी आई थी। और यह 87 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

68,100 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

आगरा

68,100 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

नोएडा

68,100 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,650 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

वाराणसी

68,100 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

मथुरा

68,100 (22 कैरट)

74,280 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News