Gold Silver Price Today: जानिए क्यों बढ़ रहे सोने के दाम, यूपी में जारी हुए सोना- चांदी के नए रेट

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-21 01:35 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी में 21 अप्रैल को सोना-चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। बीते कई दिनों से प्रदेश में सोना और चांदी के भाव में तेजी का दौर जारी है। मगर रविवार को सोने के भाव से लोगों को कुछ राहत मिली है। सूबे में सोना 100 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जबकि रविवार को चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दाम कम होने के बाद भी गोल्ड 74 हजार के पार ट्रेंड कर रहा है, जो कि आम आदमी की खरीद से दूर है।

इस वजह से सोना हो रहा महंगा

मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के चलते भारत की बुलियन मार्केट में सोना चांदी की कीमतें उछली हैं। रविवार को लखनऊ बुलियन मार्केट में सोने के दाम कुछ रुपयों की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 100 रुपए सस्ता होकर 74,390 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 90 टूटकर 68,120 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना 74,490 और 22 कैरेट सोना 68,300 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी बनी हुई है 86 हजारी

लखनऊ में रविवार को चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह आज स्थिर है और इसके बाद 86,500 रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले शनिवार और शुक्रवार को चांदी के भाव में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था। गुरुवार को यह 500 रुपए टूटी थी और 86,500 रुपये किलो पर पहुंच गई थी, तब से इसी भाव पर चांदी कारोबार कर रही है।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

68,300 (22 कैरट)

74,390 (24 कैरट)

आगरा

68,300 (22 कैरट)

74,390 (24 कैरट)

नोएडा

68,300 (22 कैरट)

74,390 (24 कैरट)

गाजियाबाद

68,300 (22 कैरट)

74,390 (24 कैरट)

वाराणसी

68,300 (22 कैरट)

74,390 24 कैरट)

मथुरा

68,300 (22 कैरट)

74,390 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News