Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी में मिली लोगों को सोना चांदी के भाव से राहत, खरीदने से पहले चेक करें यहां रेट्स

Sona Chandi Ka Bhav Today 4 January 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोने का भाव 270 रुपए सस्ता हुआ है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-04 01:45 GMT

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today 4 January 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 04 जनवरी, 2024 को सोना-चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश गुरुवार को लोगों को कीमती आभूषण के दाम से राहत मिली है। सोने के दाम 200 रुपये से अधिक की गिरावट आई है। हालांकि इसके बाद भी ये 64 हजार रुपये करीब चल रहा है। वहीं, चांदी 300 रुपये किलो सस्ती हुई है। गिरावट के बाद चांदी 78 हजार के पार चल रही है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आज राहत का दिन है।

सोना इनता हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोने का भाव 270 रुपए सस्ता होकर 63,970 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना के दाम भी घटे हैं। आज यह 250 रुपये सस्ता हुआ है और 58,650 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे बुधवार को 24 कैरेट सोना 64,240 और 22 कैरेट सोना 58, 900 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 300 रुपये हुई सस्ती

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के भाव भी घटे हैं। चांदी शहर में 300 रुपये किलो सस्ती हुई है। इस गिरावट के बाद यह 78,600 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को शहर में चांदी 78,900 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,650 (22 कैरट)

63,970 (24 कैरट)

आगरा

58,650 (22 कैरट)

63,970 (24 कैरट)

नोएडा

58,650 (22 कैरट)

63,970 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,650 (22 कैरट)

63,970 (24 कैरट)

वाराणसी

58,650 (22 कैरट)

63,970 (24 कैरट)

मथुरा

58,650 (22 कैरट)

63,970 (24 कैरट)

जारी होते हैं अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के भाव

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Tags:    

Similar News