Stock Market Holidays 2024: जारी हुई 2024 की BSE-NSE की अवकाश लिस्ट, जानिए कब बंद रहेंगे बाजार?

Stock Market Holidays 2024: एनएसई और बीएसई में नए साल 2024 में कुल 14 दिन कारोबार नहीं होगा। यानी नए साल में कुल 14 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। इन छुट्टियों में त्योहारों और नेशनल हॉलिडे शामिल है।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-12-30 08:03 GMT

Stock Market Holidays (सोशल मीडिया) 

Stock Market Holidays 2024: एक दिन पुराना साल 2023 खत्म हो जाएगा और नए वर्ष का आगमन हो जाएगा। ऐसे में यह बहुत जरुरी हो जाता है कि साल 2024 में पड़ने वाली छुट्टियां की जानकारी हासिल कर ली जाए। स्टॉक एक्सचेंज एनएसई और बीएसई में नए साल 2024 में कुल 14 दिन कारोबार नहीं होगा। यानी नए साल में कुल 14 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। इन छुट्टियों में त्योहारों और नेशनल हॉलिडे शामिल है।

2024 में किस-किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

BSE की छुट्टियों की लिस्ट से पता चला है कि शेयर बाजार की साल की पहली छुट्टी वीकेंड से होगी। जनवरी में गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण 26 जनवरी बाजार बंद रहेगा। मार्च में बाजार तीन दिन बंद रहेगा। इसमें 8 मार्च (शुक्रवार) को महाशिवरात्रि, 25 मार्च (सोमवार) को होली और 29 मार्च को गुड फ्राइडे शामिल है।

हालांकि अप्रैल, जुलाई और नवंबर में दो-दो दिन स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। इस दौरान ईद-उल-फितर (रमज़ान ईद) और राम नवमी 11 अप्रैल (गुरुवार) और 17 अप्रैल (बुधवार) को पड़ेगी जबकि महाराष्ट्र दिवस 1 मई (बुधवार) को पड़ेगा। 17 जून (सोमवार) को बकरीद के कारण बाजार बंद रहेंगे। 17 जुलाई को मुहर्रम मनाया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को, महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) बुधवार को पड़ेगी।

फरवरी, सितंबर नहीं कोई छुट्टी

1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर बाजार बंद रहेगा, इस दिन एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। गुरुनानक जयंती 15 नवंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी, जिसके कारण लंबी छुट्टी भी रहेगी। अंत में, क्रिसमस की छुट्टी के लिए 25 दिसंबर (बुधवार) को बाजार बंद रहेगा,लेकिन फरवरी और सितंबर में बाजार में छुट्टियां नहीं होंगी।

पूरे इतने दिन बंद रहेगा कमोडिटी बाजार

कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार साल 2024 में पांच दिन बंद रहेगा। इसमें गणतंत्र दिवस, गुड फ्राइडे, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और क्रिसमस की छुट्टी शामिल है। नए साल के दिन 1 जनवरी को कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार शाम के सत्र में कारोबार के लिए बंद रहेगा।

साल 2024 की छुट्टियों की लिस्ट

1. 26 जनवरी 2024: शुक्रवार, गणतंत्र दिवस

3. 25 मार्च 2024: सोमवार, होली

4. 29 मार्च 2024 शुक्रवार, गुड फ्राइडे

5. 11 अप्रैल, 2024: गुरुवार, ईद-उल-फितर (रमजान ईद)

6. 17 अप्रैल 2024: बुधवार, श्री राम नवमी

7. 01 मई 2024: बुधवार, महाराष्ट्र दिवस

8. 17 जून 2024: सोमवार, बकरीद

9. 17 जुलाई 2024: बुधवार, मोहर्रम

10. 15 अगस्त 2024: गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष

11. 02 अक्टूबर 2024: बुधवार, महात्मा गांधी जयंती

12. 01 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन

13. 15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती

14. 25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस

इसके अलावा पांच अन्य छुट्टियां 2024 में वीकेंड के दौरान होंगी

1. 14 अप्रैल 2024 रविवार, डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती

2. 21 अप्रैल 2024 रविवार, श्री महावीर जयंती

3. 07 सितंबर 2024 शनिवार, गणेश चतुर्थी

4. 12 अक्टूबर 2024 शनिवार, दशहरा

5. 02 नवंबर 2024 शनिवार, दिवाली-बालिप्रतिपदा

2024 में मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी

मुहूर्त ट्रेडिंग शुक्रवार 1 नवंबर 2024 को की जाएगी। शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम को होता है। इसको बाद में बताया जाएगा। हालांकि यह ट्रेंडिंग सिर्फ एक घंटे के लिए होती है।

Tags:    

Similar News