Gold Silver Price 8 December 2023: यूपी में सोना चांदी के भाव में आया बदलाव, जानें आज क्या है आपके शहर के सोने के दाम?

Gold Silver Price Today 8 December 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव तेजी आई है। यहां 24 कैरेट सोना 110 रुपये 10 ग्राम महंगा होकर 62,930 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Report :  Viren Singh
Update:2023-12-08 06:15 IST

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 8 December 2023: यूपी में 08 दिसंबर को सोना-चांदी की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। बीते दो दिन राहत देने के बाद सूबे में कीमती आभूषण के भाव में उतार चढ़ाव आया है। शुक्रवार को प्रदेश में जहां सोना मामूली बढ़ा तो वहीं, चांदी के भाव गिरावट आई है। सोना आज 100 रुपये अधिक महंगा हुआ, जबकि चांदी के भाव 1 हजार रुपए की गिरावट आई है।

गोल्ड 100 रुपए से अधिक हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव तेजी आई है। यहां 24 कैरेट सोना 110 रुपये 10 ग्राम महंगा होकर 62,930 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 100 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है और यह 57,700 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 62,820 रुपये और 22 कैरेट सोना 57,600 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार किया।

चांदी 1000 रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन चांदी के भाव में गिरावट आई है। शुक्रवार को चांदी 1 हजार रुपए सस्ती हुई है, जिसके बाद यह 77,200 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले कल इसमें 300 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी और यह 78,200 रुपये किलो पर थी। बुधवार को 2 हजार रुपये टूटी थी और यह 78,500 रुपये किलो पर ट्रेंड किया था। मंगलवार को यह 80,500 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहरों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

57,700 (22 कैरट)

62,930 (24 कैरट)

आगरा

57,700 (22 कैरट)

62,930 (24 कैरट)

नोएडा

57,700 (22 कैरट)

62,930 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,700 (22 कैरट)

62,930 (24 कैरट)

वाराणसी

57,700 (22 कैरट)

62,930 (24 कैरट)

मथुरा

57,700 (22 कैरट)

62,930 (24 कैरट)

अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के जारी होते हैं रेट

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Tags:    

Similar News