UP Gold Silver Price Today: सोना के भाव में बढ़ोतरी, चांदी रही स्थिर, जानिए 10 ग्राम सोने के लिए कितने चुकाने होंगे रुपये

UP Gold Silver Price Today 1 March 2023: सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें कोई जीएसटी या कोई अन्य टैक्स जोड़ा नहीं होता है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-03-01 01:00 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 1 March 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 1 मार्च, 2023 को सोना चांदी (Gold and Silver) के लेटेस्ट रेट्स जारी कर दिये हैं। बाजार से बुधवार को प्रदेश वासियों को सोने के भाव से झटका मिला है तो वहीं चांदी के दाम स्थिर रहकर थोड़ी राहत प्रदान की है। आज राज्य में सोने के भाव में 100 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके बाद सोना 56 हजार पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी 69 हजार के पार कारोबार कर रही है। अगर आज सोना और चांदी में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे, क्योंकि सोना महंगा हो गया है।

लखनऊ में सोना का भाव 

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 100 रुपये महंगा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद 24 कैरेट सोना 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 51,600 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले कल शहर में सोने के भाव लोगों को राहत मिल रही थी।

लखनऊ में चांदी का भाव 

यूपी राजधानी लखनऊ में सोने की तुलना में चांदी के भाव बुधवार को स्थिर रहे हैं। शहर में आज 999 शुद्धता वाली चांदी 66,800 रुपए प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले भी शहर में लोगों को चांदी राहत प्रदान करवाती रही है।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,160 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,280 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 51,600 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 16, 000 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,627 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,016 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 56, 270 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,62,700 रुपए

अन्य शहरों में आज का सोना का भाव

कानपुर

51600 (22 कैरट)

56270 (24 कैरट)

आगरा

51600 (22 कैरट)

56270 (24 कैरट)

नोएडा

51600 (22 कैरट)

56270 (24 कैरट)

गाजियाबाद

51600 (22 कैरट)

56270 (24 कैरट)

वाराणसी

51600 (22 कैरट)

56270 (24 कैरट)

मथुरा

51600 (22 कैरट)

56270 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त इन बातों का दें ध्यान, घर बैठे पता करें इसके भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें कोई जीएसटी या कोई अन्य टैक्स जोड़ा नहीं होता है। सर्राफा बाजार में सोने खरीदते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि सोना लेते वक्त हॉलमार्क जरूर देखें। क्योंकि हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है। वहीं, सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News