UP Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले जानें आज के नए रेट्स

UP Gold Silver Price 10 August 2023: लखनऊ में यह दूसरा दिन है, जब सोना 100 रुपये टूटा है। बुधवार को 24 कैरेट सोना व 22 कैरेट सोना दोनों के भाव में गिरावट आई है।

Update: 2023-08-09 23:35 GMT
Gold Silver Price Today 27 June 2023 (photo: social media )

UP Gold Silver Price 10 August 2023: स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में (Sona Chandi ka Bhav) लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। लखनऊ में सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोना जहां 100 रुपए सस्ता हुआ तो वहीं, चांदी 500 रुपये टूटी है। शहर में यह दूसरा दिन है, जब सोना और चांदी के भाव से लोगों को राहत मिली है। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन सबसे अच्छा है। दोनों कीमती आभूषण के दाम में गिरावट आई है।

सोना 100 रुपये सस्ता

लखनऊ में यह दूसरा दिन है, जब सोना 100 रुपये टूटा है। बुधवार को 24 कैरेट सोना व 22 कैरेट सोना दोनों के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 100 रुपये टूटकर 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 100 रुपये कम होकर 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इससे पहले बुधवार को सोना 100 रुपए सस्ता हुआ था। 24 कैरेट सोना 60,210 रुपए और 22 कैरेट सोना 55,200 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 500 हजार रुपये टूटी

लखनऊ में चांदी के भाव में 500 रुपए की गिरावट आई है और उसके बाद यह 73,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी 1 हजार रुपये सस्ती हुई थी। तब यह 74 हजार रुपये पर थी।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,100 (22 कैरट)

60,110 (24 कैरट)

आगरा

55,100 (22 कैरट)

60,110 (24 कैरट)

नोएडा

55,100 (22 कैरट)

60,110 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,100 (22 कैरट)

60,110 (24 कैरट)

वाराणसी

55,100 (22 कैरट)

60,110 (24 कैरट)

मथुरा

55,100 (22 कैरट)

60,110 (24 कैरट)

हर दिन जारी होते हैं कीमती आभूषण के नए भाव

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

सोना में यह चीजे जरूर देखें

बाजार में सोना लेते वक्त इसमे लगा हॉलमार्क का निशान जरूर देखें। हॉलमार्क एक सरकारी सोने की शुद्धता की गारंटी है। इसको ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) जारी करता है।

Tags:    

Similar News