Gold Silver Price 3 December 2023: यूपी में सोना चांदी पहुंचा ऑलटाइम हाई पर, आज 10 ग्राम सोना के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

UP Gold Silver Price Today 3 December 2023: लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Report :  Viren Singh
Update:2023-12-03 05:45 IST

 Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 3 December 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 03 दिसंबर को सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट जारी हो गए हैं। रविवार को यूपी में सोना और चांदी के भाव में जोरदार की तेजी आई है। इस तेजी के बाद सोना-चांदी ऑलटाइम हाई पर आ गया है। रविवार को सोने के भाव 800 रुपए से अधिक की तेजी आई है, जिसके बाद यह 64 हजार के पास आ गया है। चांदी के दाम 1 हजार रुपये उछले हैं, जिसके बाद यह 80 हजार रुपये पार पहुंच गई है। इन दिनों यूपी सहिस देश के अन्य हिस्सों में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में इसके भाव में इस प्रकार की तेजी आने लोगों के लिए चिंता का विषय है।

सोना 800 रुपए अधिक हुआ तेज

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के भाव में जोरदार की तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 810 रुपए महंगा हुआ है, जिसके बाद यह 63,910 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है, जोकि इसका अब तक का ऑलटाइम हाई है। वहीं, 22 कैरेट सोना 750 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इसके बाद यह 58,600 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है, जोकि इसका ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना 63,100 रुपये और 22 कैरेट 57,850 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

चांदी 1 हजार रुपये उछला

लखनऊ सर्राफा बाजार चांदी के भाव में भी तेजी आई है। रविवार को चांदी 1 हजार रुपये किलो महंगी हुई है, जिसके बाद यह 80,500 रुपये किलो पर आ गई है। यह चांदी का ऑलटाइम हाई है। इससे पहले शनिवार को 79,500 रुपये किलो पर कारोबार किया।

अन्य शहरों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

58,600 (22 कैरट)

63,910 (24 कैरट)

आगरा

58,600 (22 कैरट)

63,910 (24 कैरट)

नोएडा

58,600 (22 कैरट)

63,910 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,600 (22 कैरट)

63,910 (24 कैरट)

वाराणसी

58,600 (22 कैरट)

63,910 (24 कैरट)

मथुरा

58,600 (22 कैरट)

63,910 (24 कैरट)

अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के जारी होते हैं रेट

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News