UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना हुआ सस्ता तो चांदी ने दिखाई तेजी, जानें अपने शहर के रेट्स

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ में शनिवार को 24 और 22 कैरेट दोनों सोने के दाम में कमी आई है। 24 कैरेट सोना 110 रुपये कम होकर 61,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानें 22 कैरेट और चांदी का भाव?

Update: 2023-04-08 07:06 GMT
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 08 April 2023: शादी सीजन शुरु होने से पहले अगर आप सोना और चांदी की बाजार में खरीदारी करने जा रहे हैं तो सबसे पहले इसके भाव पता कर लें। बीते कुछ दिनों से यूपी में कीमती आभूणष सोना चांदी के भाव में तेजी का दौर चल रहा है, जिस वजह से सोना काफी महंगा हो गया है। यूपी सर्राफा बाजार में 08 अप्रैल, 2023 को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश में शानिवार को सोने के भाव में जहां हल्की गिरावट आई है तो वहीं चांदी के भाव बढ़े हैं। हल्की गिरावट के बाद भी प्रदेश में सोना 60 हजार पार चला रहा है. जबकि चांदी 76 हजार पार पहुंच गई है। ऐसे अगर आप सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना है तो आपको अधिक जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

लखनऊ में सोना का भाव

सर्राफा बाजार के अनुसार, लखनऊ में शनिवार को 24 और 22 कैरेट दोनों सोने के दाम में कमी आई है। 24 कैरेट सोना 110 रुपये कम होकर 61,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 100 रुपये गिरकर 55,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी शहर में सोने के भाव में गिरावट आई थी। इसके बाद 24 कैरेट सोना 61,130 रुपये 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना 56,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

लखनऊ में जहां सोने के भाव में हल्की गिरावट आई है तो वहीं चांदी के भाव तेज हुई हैं। शहर में शनिवार को 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 110 रुपये महंगा हुआ है। इसके बाद यह 76,600 रुपये प्रतिकिलो पर हो गई है। इससे पहले शहर में शुक्रवार को चांदी के भाव में गिरावट आई थी। इसके बाद चांदी 76,490 रुपये प्रतिकिलो पर थी।

यूपी के अन्य शहर में सोना का नया रेट्स

कानपुर

55,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

आगरा

56,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

नोएडा

56,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

वाराणसी

56,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

मथुरा

56,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

यूपी सहित घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जारी भाव सांकेतिक होते हैं। इन भाव में न तो जीएसटी जोड़ा होता है और न ही किसी भी प्रकार कोई अन्य चार्ज एड होता है। सोना चांदी के सही भाव पता करने के लिए लोगों को सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त एक बात को ध्यान में रखें कि हॉलमार्क जरूर देखें, क्योंकि हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है। इसके अलावा सोने की शुद्धता पता करने के लिए केंद्र सरकार ने एक एप बनाया है। बीआईएस केयर एप से सोने की शुद्धता पता कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News