UP Gold Silver Price Today: सोना चढ़ा 280 रुपये 10 ग्राम, चांदी ने खोई चमक, अब 1 किलो सिल्वर आई इतने रुपये पर

UP Gold Silver Price Today 11 May 2023: गुरुवार को लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में वृद्धि हुई है। 24 कैरेट वाला सोना 280 रुपये महंगा होकर 62 हजार के पार पहुंच गया है।

Update: 2023-05-11 05:00 GMT
UP Gold Silver Price Today 16 April 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 11 MAY 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 11 मई, 2023 को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। कारोबार हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को जहां प्रदेश में सोना के भाव बढ़े हैं तो वहीं चांदी के दाम में गिरावट आई है। प्रदेश में आज सोना 200 रुपये अधिक महंगा हुआ है। इसके बाद यह 62200 के पार चला गया है,जबकि चांदी 100 रुपये गिरकर 78 हजार रुपए पर आ गई है। हालांकि चांदी में यह मामूली गिरावट आई है। ऐसे अगर आप सोना चांदी में निवेश या खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज अधिक मूल्य खर्च करने पड़ेंगे। न्यूजट्रैक पर कीमती आभूषण के भाव जारी कर दिये गए हैं। यहां से भाव की जानकारी लेकर बाजार की ओर रुख कर सकते हैं।

लखनऊ में सोना चढ़ा

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, गुरुवार को लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में वृद्धि हुई है। 24 कैरेट वाला सोना 280 रुपये महंगा होकर 62,280 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 250 रुपये बढ़कर 57,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंच है। इससे पहले बुधवार को भी शहर में सोना के भाव में तेजी थी। तब 24 कैरेट सोना 62 हजार पर था और 22 कैरेट सोना 56,850 रुपए पर था।

लखनऊ में चांदी टूटी

जहां एक ओर लखनऊ में सोने के भाव बढ़े तो वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में गिरावट आई है। लखनऊ गुरुवार को चांदी के भाव 100 रुपये की कमी आई है। इसके बाद 999 शुद्धता वाली चांदी 78 हजार रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले शहर में चांदी के भाव स्थिर थे। बुधवार को चांदी का भाव 78,100 रुपये पर था।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

आगरा

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

नोएडा

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

वाराणसी

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

मथुरा

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

सोने लेते वक्त दें इन बातों का ध्यान

सर्राफा बाजार में अलग-अलग शुद्धता वाले सोना-चांदी के भाव जारी किए जाते हैं, जो कि सांकेतिक होते हैं। यह भाव GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स से पहले के होते हैं। देश में इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से सोने चांदी के भाव जारी किये जाते हैं और यह पूरे देश में सर्वमान्य होते हैं। अगर ग्राहकों सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसे अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं आभूषण खरीदार बाजार से सोने लेते वक्त हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता को पता करने के लिए लोग बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

ऐसे पता करें मिस्ड कॉल से भाव

ग्राहक सोने के भाव को फोन से भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर पता कर सकते हैं। इसके अलावा www.ibja.co या ibjarates.com पर भी सोना व चांदी के लेटेस्ट रेट्स पता कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News