UP Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानिए अब क्या हैं आपके शहर नए रेट्स

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में कमी आई है। 24 कैरेट सोना 230 रुपये सस्ता होकर 61,080 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। जानें 22 कैरेट सोने का भाव।

Update: 2023-04-21 06:21 GMT
UP Gold Silver Price Today 16 April 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 21 April 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 21 अप्रैल, 2023 को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गाए हैं। देश में शादी सीजन की शुरुआत होने वाले है तो इसमें शादी के लिए सोना चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे खरीदारों के लिए शुक्रवार को बड़ा राहत वाला दिन आया है। आज प्रदेश में सोना चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। सूबे में सोना और 200 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है। ऐसे अगर सोना चांदी को लेने का प्लान बना रहे हैं तो बाजार की ओर आज रुख कर सकते हैं। इससे पहले कल प्रदेश में सोना चांदी के भाव तेजी आई थी।

लखनऊ में 24 व 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में कमी आई है। 24 कैरेट सोना 230 रुपये सस्ता होकर 61,080 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 200 रुपए सस्ता होकर 56 हजार रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को शहर में 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना के भाव में वृद्धि हुई थी।

लखनऊ में चांदी का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में 999 शुद्धता चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली थी। शहर में आज चांदी 200 रुपये किलो सस्ती हुई है। इस बाद यह 77,400 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को शहर में चांदी के भाव में इजाफा देखने को मिला था और यह 77,600 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही थी।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

आगरा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

नोएडा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

वाराणसी

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

मथुरा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

जानें कैसे पता चलती है सोने की शुद्धता

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का GST और अन्य टैक्स नहीं जुड़ा होता है। इसके सही भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का जरुर देखें, क्योंकि यह सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता पता करने लिए चाहें तो सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News