UP Gold Silver Price Today: सोने के भाव 870 रुपए की आई जोरदार गिरावट, चांदी भी सस्ती; जानें अपने शहर का रेट्स

UP Gold Silver Price Today 23 March 2023: लखनऊ में गुरुवार को 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में जोरदार गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना शहर में 870 रुपए सस्ता हुआ है। जानिए अब इसके क्या भाव हैं?

Update: 2023-03-23 06:00 GMT
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 23 March 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 23 मार्च, 2023 को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को यूपी में सोना चांदी के भाव में जोरदार गिरावट आई है। इससे पहले लगातार चार दिन प्रदेश में कीमती आभूषण के भाव में जोरदार उछाल आया था। गुरुवार को प्रदेश में सोने के भाव में 870 रुपए की गिरावट आई है,जबकि चांदी 500 रुपये प्रतिकिलो सस्ती हुई है। इस गिरावट के बाद सोना राज्य में 60 हजार के नीचे आ गया है। चांदी 71 हजार के करीब आ गई है। ऐसे अगर आप सोना और चांदी को लेने का मन बना रहे हैं तो आज का सबसे अधिक है,क्योंकि एक साथ दोनों कीमती आभूषण के भाव में जबरदस्त कमी आई है।

लखनऊ में सोना का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में गुरुवार को 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में जोरदार गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना शहर में 870 रुपए सस्ता हुआ है। इसके बाद यह 59,280 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 800 रुपये सस्ता हुआ है और यह 54,350 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को शहर में दोनों कैरेट वाले सोने के दाम में इजाफा हुआ है। 24 कैरेट सोना 60,150 रुपये और 22 कैरेट सोना 55,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में गुरुवार को चांदी के भाव में भी ठीक ठाक गिरावट आई है। शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 500 की कमी आई है। इसके बाद चांदी 71,600 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले शहर में बुधवार को चांदी के भाव 72,100 रुपए पर था और इस दौरान इसमें इजाफा हुआ था।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,435 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 43,480 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 54,350 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,43, 500 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,928 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 47, 424 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 59, 280 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,92,800 रुपए

अन्य शहर में कीमती आभूषण के भाव

कानपुर

54350 (22 कैरट)

59280 (24 कैरट)

आगरा

54350 (22 कैरट)

59280 (24 कैरट)

नोएडा

54350 (22 कैरट)

59280 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54350 (22 कैरट)

59280 (24 कैरट)

वाराणसी

54350 (22 कैरट)

59280 (24 कैरट)

मथुरा

54350 (22 कैरट)

59280 (24 कैरट)

सोने लेते वक्त दें इन बातों का ध्यान फोन से पता करें रेट्स

यूपी सहित घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जारी भाव सांकेतिक होते हैं। इन भाव में न तो जीएसटी जोड़ा होता है और न ही किसी भी प्रकार कोई अन्य चार्ज एड होता है। कीमती आभूषण का सटीक भाव पता करने के लिए लोगों को सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त एक बात को ध्यान में रखें कि हॉलमार्क जरूर देखें, क्योंकि हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है। वहीं, बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी मालूम कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे।

Tags:    

Similar News