Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में रहेगा बारिश का कहर, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

देश के दक्षिणी राज्य भारी बारिश से पूरी तरह अस्त-व्यस्त हैं। इसकी बड़ी वजह बंगाल की खाड़ी पर बना सिस्टम है। इस सिस्टम के कारण उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा देखने को मिल रहा है।;

Newstrack :  Newstrack - Network
Update:2021-11-13 05:30 IST
Aaj Ka Mausam

बारिश में ट्रैफिक पुलिस (Photo Newstrack)

  • whatsapp icon

Aaj Ka Mausam: देश के दक्षिणी राज्य भारी बारिश से पूरी तरह अस्त-व्यस्त हैं। इसकी बड़ी वजह बंगाल की खाड़ी पर बना सिस्टम है। इस सिस्टम के कारण उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा देखने को मिल रहा है। आइये जानते हैं शनिवार (13 नवंबर 2021) देश के तमाम हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के अनुसार, यही सिस्टम ओडिशा तक एक ट्रफ रेखा बना रही है। इसलिए पूर्वी तटवर्ती क्षेत्र ओडिशा से तमिलनाडु तक में घने काले बादल देखने को मिल रहे हैं, जो आने वाले दिनों में भी इसी तरह बने रहेंगे। यहां से चलने वाली हवाओं का असर मध्य भारत तक देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में भी इन हवाओं का प्रभाव रहेगा। जबकि, देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा।

Aaj kaisa rahega mausam- उत्तरी भारत के क्षेत्रों में किसी प्रकार का मौसमी सिस्टम देखने को नहीं मिल। लेकिन, पश्चिमी दिशाओं से चलने वाली हवाओं के साथ नमी ने गिलगित, बाल्टिस्तान, जम्मू-कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के आसमान में बादलों की गतिविधि बनाए हुए है। गुजरात, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मौसमी गतिविधि दक्षिण भारत में ही देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग (mausam vibhag) के अनुसार, आज तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंतरिक और तटवर्ती कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना का समूचा प्रायद्वीपीय भारत के अधिकतर इलाकों में घने बादल बने रहेंगे। चेन्नई, पुडुचेरी, सेलम, मदुरई, लक्षद्वीप और केरल के कई इलाकों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

13-11-2021 Mausam- मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को दक्षिणी राज्यों के लगभग आधे हिस्से में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा, रायपुर, बीजापुर और दुर्ग आदि इलाकों में बरसिश की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश से सटे क्षेत्र में हल्की वर्षा और कहीं-कहीं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा दक्षिणी हिस्से बादलों से प्रभावित होंगे। मुंबई, ठाणे और आज बादल देखने को मिलेंगे। बादल आंशिक तौर पर पूरे मध्य प्रदेश में दिखाई देंगे, लेकिन वर्षा कहीं-कहीं ही होगी। ऐसी स्थिति ही गुजरात में भी देखने को मिलेंगे।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- झारखंड में मौसम का हाल है कि कुछ हिस्सों और बंगाल के गंगीय क्षेत्रों में आसमान में बादल रहेंगे, शनिवार को कहीं-कहीं और रविवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के आंशिक हिस्सों में हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं। जबकि, पश्चिमी हवाओं की वजह से नमी के कारण धुंध, प्रदूषण और कोहरा अपना प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखा रही है। इन इलाकों में वायु गुणवत्ता काफी खराब है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शेष इलाकों में मौसम सामान्य है। उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल है कि सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पंजाब और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में प्रदूषण स्तर काफी उच्च रहेगा। मेरठम आगरा, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबाद में भी हवा का स्तर काफी ख़राब रहेगा। शेष, हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।

Tags:    

Similar News