Aaj Ka Mausam: दिल्ली, हरियाणा समेत इन राज्यों में मानसून की दस्तक, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: आज कई राज्यों में मानसून की बारिश की दस्तक हो सकती है। इसी के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-07-10 02:07 GMT

बारिश (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: बीते कुछ समय से भारत के कई राज्यों में मानसून सुस्त पड़ा हुआ है, ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना कर पड़ रहा है। इन राज्यों में लोग बारिश के इंतजार में बैठे हुए हैं। अगर आपके राज्य व शहर में भी मानसून की बरसात ने अब तक दस्तक नहीं दी है और आप यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर आपके राज्य में मानसून कब आएगा तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर आपके राज्य में बारिश कब होगी।

स्काईमेट वेदर ने मौसम का जानकारी (Mausam Ki Jankari) देते हुए बताया कि 11 जुलाई के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों पर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे शुक्रवार से उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना (Barish Ki Sambhavna) है। 10 जुलाई से उत्‍तर पश्चिम और मध्‍य भारत के राज्‍यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की बात कही गई है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal) 

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज बारिश के आसार (Barish Ke Asaar) हैं। इन राज्यों में बारिश का सिलसिला 12 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विभाग के मुताबिक, 10-12 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 11 से 12 जुलाई तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, पंजाब में भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है। 9-12 जुलाई तक हरियाण, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की बात कही गई है। वहीं, अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है। 

इस दौरान हल्की से मध्यम और भारी बारिश महाराष्ट्र और गोवा में हो सकती है। साथ ही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरला में भी 9 से 12 जुलाई तक बारिश की उम्मीद जताई गई है। 

बारिश (फोटो- न्यूजट्रैक)

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

राज्यमौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम आज का (Uttar Pradesh Ka Mausam Aaj Ka)

बारिश होने की संभावना 
मध्य प्रदेश का मौसम (Madhya Pradesh Ka Mausam)अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार
दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Mein Aaj Ka Mausam)बारिश की उम्मीद
हरियाणा में आज का मौसम (Haryana Mein Aaj ka Mausam)होगी मानसून की बारिश
जम्मू कश्मीर में बारिश (Jammu Kashmir Mein Barish) 12 जुलाई तक बारिश होने के आसार

आज का मौसम हिमाचल प्रदेश में (Aaj Ka Mausam Himachal Pradesh Mein)

बारिश होगी 
आज का मौसम राजस्थान (Aaj Ka Mausam Rajasthan)
12 जुलाई तक होगी बारिश
ओडिशा में बारिश (Odisha Mein Barish)
अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार
आज महाराष्ट्र में बारिश होगी (Aaj Maharashtra Mein Barish Hogi)12 जुलाई तक बारिश
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
Tags:    

Similar News