Aaj Ka Mausam: अगले 5 दिन भारी बारिश, आज बरपेगा मौसम का कहर, जानिए आज का Weather Update

Aaj Ka Mausam: देश में सामान्य से ज्यादा मौसमी बारिश होने के आसार है। वहीं कड़ाके की सर्दी भी इस साल जल्द पड़ सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगस्त और सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

Written By :  Shivani
Newstrack :  Network
Update: 2021-08-17 01:56 GMT

बारिश में जाती महिला (Photo Newstrack)

Aaj Ka Mausam : धूप निकली हुई है। हल्के-हल्के बादल छाए हुए हैं। तापमान भी गर्म है। ये हाल लखनऊ के मौसम का है। उमस भरी गर्मी हो रही है। हालांकि आज भी मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज कई राज्यों में तेज बारिश होनी है। आज यूपी-बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में तेज बारिश होने वाली है। 

भारतीय मौसम विभाग (Weather Department) ने मानसून की गतिविधियों और सर्दी आने को लेकर जानकारी दी है। इसके मुताबिक, देश में सामान्य से ज्यादा मौसमी बारिश होने के आसार है। वहीं कड़ाके की सर्दी भी इस साल जल्द पड़ सकती है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने कहा कि अगस्त और सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

आज का मौसम कैसा रहेगा

अब बताते हैं आज के मौसम के बारें में। आज का मौसम कैसा रहेगा, कहां तापमाप कम और कहां ज्यादा होगा? कहां बारिश होगी और कहां आसमान साफ होगा? 15 अगस्त से 17 अगस्त तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है। आज और कल झारखंड में तेज बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 से 19 अगस्त तक भारी वर्षा होने के चेतावनी जारी की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी आज से 4 दिन यानि 19 अगस्त मूसलाधार बरसात होगी। 17 और 18 तारीख को विदर्भ में भारी बारिश के आसार हैं।

ओडिशा में 17 अगस्त तक भारी से अधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी के साथ Red Alert जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 5 दिन तेज बारिश हो सकती है।

मौसम का हाल (Mausam ka Hal)

कहा जा रहा है कि अधिक बारिश से ला नीना की स्थिति बनेगी। जिससे सर्दी जल्द शुरु हो सकती है। माना जा रहा है कि अगर यहीं हालात रहे तो सितंबर के आखिरी दिनों से सर्दी शुरु होने लगेगी और इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि IMD ने अभी से इस बारें में भविष्यवाणी करना जल्दबाजी माना है।

बता दें कि पिछली बार अगस्त-सितंबर 2020 से अप्रैल 2021 तक ला नीना की स्थिति बनी थी। तब सामान्य से ज्यादा बारिश होने से सर्दियां जल्दी शुरू हो गई थीं और कड़ाके की सर्दी भी पड़ने लगी थी।

ला नीना क्या है

ला नीना का मतबल क्या है। ला नीना एक प्रतिसागरीय धारा है। कई बार ला नीना परिघटना दुनियाभर में बाढ़ की एक आम वजह बन जाती है। एल नीनो से जब सूखे की स्थिति बनती है तो ला नीना उसे आर्द्र मौसम में बदल देती है।

18 अगस्त तक मानसून कैसा रहेगा

18 August Ka Mausam Ka Hal- आने वाले कल के मौसम की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। फिलहाल तो मानसून अभी जारी रहेगा। ऐसे में कल यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार बने हुए है। राजस्थान और गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड और हिमाचल में तेज बारिश होने वाली है। अगले 4 से 5 दिन पूरे भारत में मानसून सक्रिय बना रहेगा। झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में तेज बारिश होगी। मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन तथा लैंडस्लाइड की आशंका है।

Tags:    

Similar News