प्रशांत किशोर का दावा: 2024 में BJP को हराना संभव, लेकिन बदलाव की है जरूरत

Assembly Elections 2022: प्रशांत किशोर ने भाजपा को हराने के उद्देश्य से एक मजबूत और पूर्णकालिक मोर्चे को गठन करने की इच्छा जाहिर की है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-25 04:21 GMT

Assembly Elections 2022: प्रख्यात राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अक्सर से अपने बेबाक बोल और बयानों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में प्रशांत किशोर ने एक निजी चैनल को दिए गए अपने एक साक्षात्कार में पूरी पुष्टि और तर्क-वितर्कों के साथ एक बेहद अहम दावा किया है, यह दावा है चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हार का। जी हां, प्रशांत किशोर ने 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कहा है कि भाजपा को 2024 के चुनावों में हराना संभव है लेकिन यह मौजूदा स्थिति के अनुरूप नहीं सकेगा।

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि भले की 2022 विधानसभा चुनावों का नतीजा भाजपा के अलावा अन्य दलों के लिए अनुकूल ना रहे लेकिन इसके बावजूद भी 2024 में भाजपा को हराया जा सकता है।

भाजपा को हराने की रणनीति

प्रशांत किशोर ने भाजपा को हराने के उद्देश्य से एक मजबूत और पूर्णकालिक मोर्चे को गठन करने की इच्छा जाहिर की है। प्रशांत किशोर का कहना है कि मौजूदा हालातों और वर्तमान में मौजूद विपक्ष के दम पर भाजपा को नहीं हराया जा सकता, ऐसा करने के लिए हमें नए सिरे से एक मजबूत विपक्ष का निर्माण करना होगा। तभी भाजपा की हार संभव है।

भाजपा को हराने की रणनीति पर प्रशांत किशोर ने आगे बात करते हुए कहा कि-"भाजपा को हराने के लिए कम से कम 5 साल की रणनीति तैयार करने की ज़रूरत है, यह काम चंद महीनों में नहीं हो सकता है। साथ ही भाजप द्वारा हिंदुत्व, राष्ट्रवाद नाम के जो एजेंडे तैयार किये हैं, विपक्षी दलों को भाजपा को पहले इसी में पछाड़ना बेहद आवश्यक है। तभी आगे की राह आसान होगी।"

बीते समय में भी प्रशांत किशोर एक मजबूत विपक्ष के सवाल पर अपनी राय स्पष्ट कर चुके हैं। प्रशांत किशोर ने तब कहा था कि केंद्र में कोई भी मज़बूत विपक्ष का विकल्प खड़ा कर सकता है, कांग्रेस के पास एक विपक्ष के तौर पर कोई दिव्य अधिकारी नहीं प्राप्त है और कांग्रेस के बगैर भी देश में मज़बूत विपक्ष का निर्माण संभव है।

Assembly Elections 2022, Lok Sabha, BJP, political strategist Prashant Kishor , Prashant Kishor, Prashant Kishor Statement, latest news, analysis

Tags:    

Similar News