Bihar Board 10th Result: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें रिज़ल्ट की पल-पल की अपडेट

BSEB Bihar Board 10th Result: आज 31 मार्च 2022 को बिनसर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट दोपहर करीब 1 बजे जारी किया जाएगा।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-31 03:36 GMT

बिहार बोर्ड (फोटो-सोशल मीडिया)

BSEB Bihar Board 10th Result: आज 31 मार्च 2022 को बिनसर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट दोपहर करीब 1 बजे जारी किया जाएगा। इस विषय में बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने सूचना देते हुए अपने आधिकरिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट करते हुए बताया कि-"बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह सुनिश्चित किया है कि गुरुवार 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया जाएगा तथा साथ ही इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित रहेंगे।"

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच प्रदेशभर में आयोजित हुई थीं। जिसके तहत करीब 16 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है, जिनका परिणाम आज दोपहर 1 बजे घोषित होना है।

बिहार में बोर्ड परीक्षा कुल 1525 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 24 फरवरी को परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों को उत्तर कुंजी जारी की गई थी जिसके आधार पर उन्हें 11 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

बिहार बोर्ड इस वर्ष परीक्षा समाप्त होने के रिकॉर्ड 34 दिनों में रिजल्ट ज़ारी कर नया कारनामा करने जा रहा है।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर आसानी से देख सकते हैं।

रिजल्ट जांचने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं तब इसके बाद प्रदर्शित विकल्पों में से 'Bihar board 10th result 2022' लिंक पर क्लिक करें।लिंक पर क्लिक करने के बाद अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण क्रमांक दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। अंतिम सबमिट करते ही आपका 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आपको वेबपेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Tags:    

Similar News