Bulli Bai App Case: मुंबई बांद्रा कोर्ट ने आरोपी श्वेता और मयंक को 2 हफ्ते के न्यायिक हिरासत में भेजा

Bulli Bai App Case: बुली बाई ऐप केस में मुंबई पुलिस की गुजारिश पर बांद्रा कोर्ट ने स्वेतार मैम को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा।

Newstrack :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-01-14 13:37 GMT

बांद्रा कोर्ट

Bulli Bai App Case: चर्चित बुली बाई ऐप मामले में गिरफ्तार आरोपी मयंक रावत (Mayank Rawat) और श्वेता सिंह (Shweta Singh) की न्यायिक हिरासत को मुंबई बांद्रा कोर्ट ने फिर 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। बुली बाई ऐप जिसके माध्यम से मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें वायरल कर उन्हें ऑनलाइन नीलाम करने का आरोप श्वेता सिंह और मयंक रावत पर है।

इस मामले के सामने आते ही मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने विशाल झा, श्वेता सिंह और मयंक रावत के ऊपर एफ आई आर दर्ज किया था। इन तीनों में विशाल बिहार का रहने वाला, मयंक उत्तराखंड तथा 12वीं पास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली श्वेता सिंह भी उत्तराखंड की निवासी हैं। मुंबई पुलिस ने 7 जनवरी को श्वेता और मयंक को बांद्रा कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया था। मामले को लेकर आज अगली सुनवाई पर कोर्ट ने पुनः उनके न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है।

आज की सुनवाई के दौरान कोर्ट में केवल आरोपी श्वेता सिंह ही गई। क्योंकि, आरोपी मयंक की कोरोना वायरस रिपोर्ट कुछ दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी। इस वजह से मयंक को मुंबई पुलिस कोर्ट नहीं ले गई। आज की सुनवाई में आरोपी श्वेता और मयंक की ओर से कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है। इस जमानत याचिका पर मुंबई बांद्रा कोर्ट 17 जनवरी को सुनवाई करेगी।

इस मामले के मुख्य आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया था 26 साल के ओमकारेश्वर ने दी 'सुल्ली डील्स' नाम के ऐप को तैयार किया था। इस मामले में सबसे पहली गिरफ्तारी विशाल कुमार झा की हुई थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाला विशाल बेंगलुरु से गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद उत्तराखंड के रहने वाले श्वेता और मयंक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले एक और प्रमुख आरोपी नीरज विश्नोई को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Tags:    

Similar News