Bulli Bai App Case: ऐसे होती थी Sulli Deal, ओमकेश्वर ठाकुर है इस खेल का मास्टरमाइंड

Bulli Bai App Case: विवादित बुल्ली बाई ऐप मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कई खुलासे किए हैं। जिसके बाद Sulli Deal का मास्टरमाइंड ओमकेश्वर ठाकुर को भी रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-01-09 11:58 GMT

Sulli Deal, ओमकेश्वर ठाकुर: Photo - Social Media

Bulli Bai App Case: विवादित बुल्ली बाई ऐप मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कई खुलासे किए हैं। जिसके बाद Sulli Deal का मास्टरमाइंड ओमकेश्वर ठाकुर (Omkeshwar Thakur) को भी रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बुल्ली बाई ऐप (Bulli Bai App) के मास्टरमाइंड ने जब राज उगले तो हकीकत सामने आ गई। ओमकेश्वर ठाकुर बेहद शातिराना तरीके से इस पूरे खेल को अंजाम दे रहा था। मास्टरमाइंड ओमकेश्वर ठाकुर BCA का स्टूडेंट है। वह आज से ठीक दो साल पहले यानी जनवरी 2020 में ट्विटर हैंडल @gangescion के जरिए एक ग्रुप में शामिल हुआ था जिसका नाम था ट्रेड महासभा।

शातिर ओमकेश्वर ठाकुर ऐसे करता था Sulli Deal

शातिर ओमकेश्वर ठाकुर ने एक ऐप बनाया, जिसे उसने GitHub नाम दिया। फिर शातिर ने सुल्ली फॉर सेल वेबसाइट तैयार की थी। मास्टरमाइंड मुस्लिम महिलाओं के ट्विटर हैंडल से जानकारियां और पर्सनल फोटोज निकालता था और इन्हें पब्लिकली नीलाम करता था। यही 'सुल्ली डील' थी। आपको बता दें कि इस ग्रुप पर रोजाना कई लोग चर्चा करते थे। इसी दौरान ग्रुप के मेंबर्स ने मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को ट्रोल करने की प्लानिंग की।

कैसे खुला राज

जब एक यूजर ने GitHub की स्नैपशॉट को शेयर किया तब इस मामले का राज खुल गया। जिसने सुली डील्स को होस्ट किया था। इसमें मुस्लिम समुदाय की लगभग 90 महिलाओं की तस्वीरें शेयर की गई थीं। जिन्हें नीलामी के लिए रखा गया था। बता दें कि 'सुल्ली' शब्द को मुस्लिम महिलाओं के लिए बेहद अपमानजनक माना जाता है।

मास्टरमाइंड ओमकेश्वर ठाकुर ने डिलीट कर दिए सारे सबूत

मास्टरमाइंड ओमकेश्वर ठाकुर ने Sulli Deal एप को लेकर हुए हंगामे के बाद सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इसे डिलीट करने के साथ ही सारे सबूत मिटा दिए। Sulli Deal एप से संबंधित तस्वीरें और कोड का पता लगाया जा रहा है। ताकि इस खेल में छिपे और लोगों तक पहुंचा जा सके।

क्या है बुल्ली बाई ऐप?

बुल्ली बाई ऐप सैन फ्रांसिस्को बेस्ट ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म गिटहब पर अपलोड की गई थी। इसमें ऑनलाइन नीलामी के लिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं। बुल्ली बाई ऐप लोगों को फंसाने और उनसे आर्थिक वसूली का जरिया था। इस ऐप के पीछे का आइडिया यह था कि भारतीय महिलाओं (खासकर मुस्लिम) को नीलामी के लिए रखकर बदले में पैसे कमाए जाएं। हालांकि अभी तक ऐसी कोई वास्तविक नीलामी घटना की सूचना नहीं मिली है।

Tags:    

Similar News