बढ़े LPG गैस के दाम: आम जनता को लगा जोर का झटका, महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

Commercial Gas Cylinder Price: आम जनता को जोर का झटका लगा है। ये झटका महंगाई को लेकर लगा है। ऐसे में 19 किलो वाले कर्मशियल रसोई गैस एलपीजी के दामों में 250 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-04-01 06:00 GMT
LPG Gas Cylinder Price (Social Medi)

Commercial Gas Cylinder Price: नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन आम जनता को जोर का झटका लगा है। ये झटका महंगाई को लेकर लगा है। ऐसे में 19 किलो वाले कर्मशियल रसोई गैस एलपीजी के दामों में 250 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसकी वजह से आज से इसके दाम 2253 रुपए होंगे। ये देखते हुए फिलहाल राहत की बात तो ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

ऐसे में अब कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने देश की जनता पर सीधा असर पड़ेगा। दामों में बढ़ोत्तरी होने से रेस्टोरेंट में खाना खाना अब पहले से और भी महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही अन्य उपयोगी वस्तुयों और अन्य पकवान, चीजों के उत्पादन पर भी बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

राहत की बात ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। जानकारी देते हुए बता दें, कि 22 मार्च को ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए थे। इससे पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे। उस समय घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये थे।

जीं हां आपको बता दें कि आज से देश की आम जनता पर महंगाई की मार और तेज होने वाली है। लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों से लोगों की परेशानियां कम नहीं थी, ऐसे में अब और दामों के बढ़ने से बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News