दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, मेट्रो भी रहेगी बंद

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 17 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा और और इस बार और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-05-09 09:23 GMT

लाॅकडाउन के बाद दुकान पर लटका ताला ( फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) को बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 17 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा और और इस बार और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से दिल्ली में कोरोना के संक्रमण में कमी आई है।

केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों में व्यापारियों, महिलाओं और दूसरे लोगों से बात हुई सभी ने कहा कि केस कम हुए हैं, लेकिन कड़ाई बरकरार रखने की जरूरत है। इस बार मेट्रो भी नहीं चलेगी। दिल्ली के सीएम ने कहा कि कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन अभी ढिलाई नहीं बरती जा सकती। जान है तो जहान है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि 20 अप्रैल को मजबूरी में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। 26 अप्रैल को पॉजिटिव रेट 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था, उसके बाद से केस कम होना शुरू हुए, बीते 2-3 दिनों में पॉजिटिविटी रेट घटकर 23 फीसदी पर आ गया है। आपने साथ दिया, लॉकडाउन के पीरियड में हेल्थ संसाधन को बेहतर किया। हमें ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई, कई गुना अधिक ऑक्सीजन की जरूरत अधिक पड़ी। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की वजह से अब ऑक्सिजन की कमी नहीं होगी।
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में वैक्सीनेशन बढ़िया ढंग से चल रही है। दिल्ली के आसपास के लोग भी डोज लगवा रहे हैं। अभी वैक्सीन कम है, उम्मीद है केंद्र सरकार मदद करेगी। मेरी व्यापारियों और एक्सपर्ट्स से बात हुई, सभी का मानना है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। अभी भी 23 प्रतिशत पॉजिटिव रेट है।

जानिए क्या होगा बंद

दिल्ली में सोमवार से मेट्रो नहीं चलेगी। इसके साथ ही किसी भी मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल या होटल में शादी नहीं हो पाएगी। शादी करने पर पाबंदी नहीं है, लेकिन शादी सिर्फ घर या कोर्ट में ही हो सकती है। अभी तक शादियों में 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की इजाजत थी, लेकिन अब 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। शादी में डीजे, टेंट, कैटरिंग की भी इजाजत नहीं होगी।


Tags:    

Similar News