राम रहीम को 48 घंटे के लिए मिली पैरोल, हत्या और दुष्कर्म के मामले में काट रहा है सजा

दुष्कर्म के मामले हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को कस्टडी परोल मिली है।

Newstrack :  Network
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-05-21 09:22 GMT

फोटो— गुरमीत राम रहीम (साभार— सोशल मीडिया)

नई दिल्ली। दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या के मामले हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को कस्टडी पैरोल मिली है। यह परोल उन्हें उनकी मां की बीमारी के चलते मिला है। बता दें कि सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम की मां काफी दिनों से बीमार चल रही हैं। डॉक्टरों की मानें तो उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इसी के आधार पर राम रहीम को 48 घंटे की कस्टडी पैरोल दिया गया है। शुक्रवार की सुबह छह बजे के करीब उन्हें सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया। इसके बाद वह अपनी बीमार मां से मिलने सीधे गुरुग्राम गया। बताया जा रहा है यहां वह एक फार्म हाउस में ठहरा हुआ है।

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मां की तबीयत खराब चल रही है और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। राम रहीम बीमार मां से मिलने के पैरोल की अर्जी लगाई थी। जिसपर गुरुग्राम पुलिस की सिफारिश पर सुनारिया जेल प्रशासन ने 48 घंटे की कस्टडी परोल देते हुए गुरुग्राम भेज दिया है। बताया जा रहा है यहां वह एक फार्म हाउस में अपनी मां के साथ ठहरा हुआ है।

सूत्रों की मानें तो राम रहीम ने 21 दिनों के लिए इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी, जिसकी जानकारी होते ही विवाद शुरू हो गया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से राम रहीम की इस अर्जी का विरोध करते राज्यसरकार से अपील की गई थी कि उसे पैरोल न दिया जाए। गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष संत बलजीत सिंह दादूवाल ने गुरमीत राम रहीम को पैरोल दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है।

बता दे कि इससे पहले भी गुरमीत राम रहीम को बीमार मां से मिलने के लिए गुपचुप तरीके से परोल दिया गया था। इसकी भनक मीडिया को तब लगी जब राम रहीम अपनी मां से मिलकर वापस जेल पहुंच गया। 

Tags:    

Similar News