हैवानियत रूह कंपा देगीः नाबालिग का अपहरण कर 17 लोगों ने किया चार दिनों तक गैंगरेप

नाबालिग लड़की का अपहरण कर 17 लोगों ने किया गैंगरेप

Newstrack :  Network
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-11-05 11:37 GMT

क्राइम से संबंधित डिजाइन तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

नई दिल्ली: दुनिया के किसी भी कोने में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद भी घर से लेकर बाहर तक असुरक्षा का भाव बना रहता है। ऐसी ही एक घिनौनी घटना कजाकिस्तान से सामने आई है। यहां आरोपियों ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का किडनैप (nabalig ladki ka apaharan) करके उसके साथ चार दिनों तक गैंगरेप किया। इस घटना का सूत्रधार एक कैब ड्राइवर (cab driver) बना जिसने धोखे से लड़की को एक नदी के किनारे ले गया और अपने दोस्तों को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप (ladki se 17 logon ne kiya gangrape) किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता हाई स्कूल की छात्रा है। वह खरीदारी करने के लिए बाजार जा रही थी। इसी बीच कैब ड्राइवर (cab driver) ने उसे नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। लड़की की जब आंख खुली तो उसने खुद को नदी के किनारे पाया और उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसने खुद को अपराधियों से घिरा हुआ पाया। सबने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया (ladki se 17 logon ne kiya gangrape)। विरोध करने पर लड़की की पिटाई की, साथ ही नदी में डुबोकर जान से मार देने की धमकी भी दी।

पीड़िता के मुताबिक वह लोग नदी के किनारे गैंगरेप करने के बाद उसे एक घर में ले गए। यहां फिर उन लोगों ने उसके साथ रेप किया और अपने अन्य साथियों को फोन करके बुलाते गए। उन लोगों ने अपने साथियों से कहा यहां आओ, एक लड़की है। इस तरह 17 लोगों ने लड़की के साथ रेप (ladki se 17 logon ne kiya gangrape) किया। 4 दिनों तक हवस का शिकार बनाने के बाद दरिंदों ने लड़की को कपड़ा देकर छोड़ दिया।

पीड़िता की मां के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई से उन्होंने न्याय मिलने की आस छोड़ दी है और वह अब मीडिया के जरिए अपनी बात रख रही हैं। पीड़िता की मां का कहना है कि 5 महीने से वह इंसाफ के लिए भटक रही हैं, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं की गई है। इसलिए उन्हें अब मजबूरन मीडिया के सामने आना पड़ा। उधर पुलिस विभाग के प्रवक्ता सल्तनत काराकोजोवा ने इस मामले में बताया कि मामले में जांच की प्रकिया चल रही है। आरोपियों के शहर से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है।

Tags:    

Similar News