आधी रात को भी बात करने के लिए तैयार नरेंद्र सिंह तोमर, पर नए कृषि कानून को वापस लेने से किया इनकार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है, "भारत सरकार किसान से वार्ता करने के लिए तैयार है।"

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-19 01:26 GMT

नरेंद्र सिंह तोमर (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने नए कृषि कानून (Krishi Kanoon) को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार आंदोलन कर रहे किसानों से बात करने के लिए तैयार है।

दिल्ली के सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों (Kisan Andolan) को छह महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। नए कृषि कानून (New Farm Laws) को लेकर किसान और सरकार के बीच 11 दौर की वार्ता भी हो चुकी है, जो कि असफल रही है। दोनों पक्षों के बीच आखिरी वार्ता 22 जनवरी 2021 को हुई थी। लंबे समय के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बयान सामने आया है।

नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है, "भारत सरकार किसान से वार्ता करने के लिए तैयार है। कानून वापस लेने की मांग को छोड़कर एक्ट से संबंधित प्रावधान पर कोई भी किसान यूनियन आधी रात को बात करने के लिए तैयार है तो नरेंद्र सिंह तोमर उसका स्वागत करते है।"

बतातें चलें कि भारत सरकार और किसान (Bharat Sarkar aur Kisan) के बीच 11 दौर का असफल वार्ता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नए कृषि कानून को लागू करने पर रोक लगा दी थी, जिसके कोर्ट ने आदेश दिया था कि एक कमेटी गठित किया जाए जो इस समस्या का समाधान निकाल सके। बता दें कि नए कृषि कानून को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों ने किसान संगठनो के साथ 11 बार वार्ता की। इस दौरान सरकार ने किसानों से यह बात भी रखी कि कानून को डेढ़ साल तक लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन किसान कृषि कानून को वापस लेने की मांग पर ही टिके रहे।

Tags:    

Similar News