नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस, कुछ हफ्ते पहले हुए थे अस्पताल में भर्ती

Senior Congress leader Oscar Fernandes passed away: आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया हैं। वह 80 साल के थे।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-13 10:33 GMT

ऑस्कर फर्नांडिस (फोटोः सोशल मीडिया)

Senior Congress leader Oscar Fernandes passed away: राजनीति जगत में से एक दुखद खबर आई हैं। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस (Oscar Fernandes) का निधन हो गया है। उन्होंने अपनी अंतिम सांस कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु में ली हैं। बताया जा रहा है कि कुछ हफ्ते पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। गौरतलब है कि इसी साल उन्हें योग करते समय चोट लग गई थी। जिसके बाद उनकी तबीयत धीरे-धीरे खराब होने लगी थी।

बता दें कि ऑस्कर फर्नांडिस गांधी परिवार के बहुत करीबी थे। सिर्फ इनता ही नहीं ऑस्कर फर्नांडिस यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल अभी ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे। वह राजीव गांधी के संसदीय सचिव रह चुके हैं। ऑस्कर फर्नांडिस साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

इसके बाद उन्होंने यहां से साल 1996 तक यहां से लगातार विजयी होते आए। वहीं साल 1998 में कांग्रेस ने ऑस्कर फर्नांडिस को राज्यसभा भेज दिया था। जिसके बाद से वह वहां बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य रहे। आपको बताते चलें कि ऑस्कर फर्नांडिस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में ही हुआ था। इनका परिवार बहुत बड़ा था। उनके परिवार में तकरीबन 12 बच्चे थे। बता दें कि ऑस्कर फर्नांडिस की 80 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। उनके निधन से कांग्रेस को काफी क्षति हुई हैं।

आपको बता दें कि ऑस्कर फर्नांडिस ने एक बार संसद में योग के फायदे गिनवाए थे। उन्होंने पिछले साल मार्च में राज्यसभा में भाषण के दौरान गोमूत्र के गई फायदे भी बताए थे। उन्होंने सदम में बताया था कि किस तरह से एक शख्स की जिंदगी गोमूत्र से मिली। उन्होंने सदम में यह भी बताया था कि वह योग की ही वजह से आज सही तरीके से खड़े हो पा रहे हैं। ऑस्कर फर्नांडिस ने सदर में कहा था कि कांग्रेस सांसद जयराम रमेश से जब मैने इस बात की  जिक्र करता वह मेरी खिंचाई करते हैं। 

Tags:    

Similar News