Petrol- Diesel Price: फिर से महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, जानें कितने बढ़े दाम

Petrol - Diesel Price : दिल्ली में पेट्रोल का दाम 93 रुपये लीटर वहीं मुंबई में पेट्रोल दाम 100 रुपये लीटर पार हो गया है।;

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update:2021-05-21 11:38 IST

 कांसेप्ट फोटो सौ. से सोशल मीडिया

Petrol Price Today : देश में कोरोना महामारी (Corona epidemic) के बीच पेट्रोल - डीजल (Petrol - Diesel) का दाम आसमान छूता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 93 रुपये लीटर के पार हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल का दाम 100 रुपये लीटर के पार हो गया है। बताया जा रहा है कि सरकारी तेल कंपनियों ने कोरोना महामारी के बीच पेट्रोल डीजल के दाम में 15 से 31 पैसे प्रति लीटर की बढ़त कर दी है।

आपको बता दें कि इस समय देश के सभी शहरों में पेट्रोल - डीजल के दोनों ईंधनों के दाम में बढ़त देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव क बाद से ही इन ईंधनों में बढ़त देखने को मिल रही है। मई माह में दिल्ली में पेट्रोल 2. 69 रुपये और डीजल 3 .07 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

पेट्रोल - डीजल की कीमतों में दिखी बढ़त

भारत में पेट्रोल - डीजल की कीमतों में लगातार रुक - रुक कर बढ़त देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि 12 दिनों में पेट्रोल का दाम 2. 69 रुपये महंगा हो चुका है इसके साथ डीजल का दाम 12 दिन में 3 .07 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इन दोनों ईंधनों का दाम आसमान छूता नजर आ रहा है। राजधानी में भी इसका असर देखने को मिला है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल- डीजल आज का रेट

देश के हर शहर में पेट्रोल - डीजल के बढ़ते दाम का असर देखने को मिल रहा है वहीं राजधानी दिल्ली में 21 मई 2021 का नया रेट आ चुका है। आपको बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल का दाम 19 पैसे बढ़कर 93.04 रुपये और डीजल का दाम 29 पैसे बढ़कर 83 .80 प्रति लीटर हो गया है।

मुंबई में आज का पेट्रोल - डीजल का दाम

मुंबई शहर में पेट्रोल - डीजल का दाम तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि आज मुंबई में पेट्रोल का दाम 99.32 रुपये और डीजल का दाम 91. 01 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है।

पेट्रोल - डीजल का दाम बढ़ा (कांसेप्ट फोटो सौ. से सोशल मीडिया)

चेन्नई में पेट्रोल -डीजल का दाम

चेन्नई शहर में पेट्रोल -डीजल का दाम तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 94.71 रुपये हो गया। इसके साथ डीजल का दाम 88.62 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया।

झारखंड में पेट्रोल -डीजल का दाम

रांची में पेट्रोल -डीजल के दाम में असर दिखा है। रांची में पेट्रोल का दाम 89.93 रुपये बढ़ गया। इसके साथ डीजल का दाम 88. 50 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया।

लखनऊ में पेट्रोल -डीजल का दाम

लखनऊ में पेट्रोल के दाम में आज 90. 72 रुपये प्रति लीटर की बढ़त देखने को मिली है. इसके साथ डीजल के दाम में 84 .18 रुपये प्रति लीटर की बढ़त देखने को मिली है।

सुबह 6 बजे बदलता है पेट्रोल - डीजल का दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। आपको बता दें कि सुबह 6 बजे से ही इन ईंधनों की कीमत में नई दरें लागू होती हैं। बताया जाता है कि पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइड ड्यूटी, डीलर कमीशन के साथ कई अन्य चीजे जोड़ने के बाद इसके दाम में दोगुना बढ़त हो जाती है। विदेशी मुद्रा के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों के आधार पर रोज पेट्रोल - डीजल के दामों की कीमतों में बदलाव देखने को मिलते हैं। 

Tags:    

Similar News