Lucknow News: RED FM लेकर आया नए तरह के शोज, स्वतंत्र संगीत से लेकर मर्डर मिस्ट्रीज तक ये सभी होंगे प्रसारित

Lucknow News: भारत के प्राइवेट रेडियो मनोरंजन नेटवर्क 93.5 रेड एफएम ने अपने रेडियो के जरिए स्वतंत्र संगीत के सबसे बड़े जश्न को आयोजित करने की घोषणा की है

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-06-24 08:33 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो साभार सोशल मीडिया)

Lucknow News:  भारत के प्राइवेट रेडियो मनोरंजन नेटवर्क 93.5 रेड एफएम ने अपने रेडियो के जरिए स्वतंत्र संगीत के सबसे बड़े जश्न को आयोजित करने की घोषणा की है। यह फेस्टिवल 21 जून से शुरु हो गया है और 27 जून तक चलेगा। इस आयोजन में देश के सभी कलाकार हिस्सा लेंगे और नेशनल प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म करेंगे। बता दें कि लॉकडाउन का असर म्यूजिक पर सबसे ज्यादा देखने को मिला है। इस दौरान बहुत से लोग म्यूजिक के लिए आगे आएं हैं।

बता दें कि इसे देखते हुए रेड एफएम (Red FM) एक शानदार नया शो लेकर आ रहा है। बता दें कि इस शो में वह अपने लिस्नर्स के लिए रेड एफएम पॉडकास्ट लेकर आया है, जिसमें इंडियन मर्डर मिस्ट्रीज, इंडिया क्लासिफाइड, होली टेल्स शामिल है। इस समय सबसे ज्यादा ये सभी शो सुने जा रहे हैं। लोग इन शो को खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि रेड एफएम ने कई नए शो लेकर आने का फैसला लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं इन नए शो का समय भी निर्धारित किया गया है।

सोमवार से शुक्रवार शाम 8 से 9 hidden files 3.0 विद अमित दुबे जो कि एक साइबर क्राइम स्पेशल शो लेकर आएंगे। वहीं रेड इंडीज़ म्यूजिक फेस्टिवल को निशा नारायणन लेकर आ रहीं हैं। इस बात को लेकर डायरेक्टर एवं सीईओ रेड एफएम एन्ड मैजिक एफएम ने बताया कि करीब दो साल पहले इस प्रोग्राम को शुरू किया गया था। वहीं उन्होने कहा कि यह पहल दुनिया भर के दर्शकों को एक साथ जोड़ने में मदद करेगी।

आपको बताते चलें कि 93.5 रेड एफएम का मुख्यालय दिल्ली में है। यहां पर हिन्दी, बंगाली, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में शो को प्रस्तुत किया जाता है। बताया जाता है यह पूरे भारत में 64 शहरों में है। जिसे सबसे ज्यादा सुना जाता है।

Tags:    

Similar News