Russian FM visit to India: यूक्रेन मसले पर भारत के रूख को रूसी विदेश मंत्री ने सराहा, अमेरिका पर साधा निशाना

Russian FM visit to India: ब्रिटिश विदेश मंत्री और अमेरिकी डिप्टी एनएसए के बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-01 11:24 GMT

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव: Photo - Social Media

Russian FM visit to India: रूस और यूक्रेन (russia ukraine war) के बीच छिड़े भीषण जंग को लेकर वैश्विक राजनीति में उबाल आया हुआ है। दो सुपरपॉवर रूस और अमेरिका शीत युद्ध के बाद एकबार फिर आमने–सामने हैं और दुनिया के देशों को अपने पाले में लामबंद करने के लिए एड़ी चोटी का जोड़ लगा रहा है। इन घटनाक्रमों के बीच नई दिल्ली में कूटनीतिक बैठकें जोरों पर है।

ब्रिटिश विदेश मंत्री (British Foreign Minister) और अमेरिकी डिप्टी एनएसए (American Deputy NSA) के बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। दो दिन के दौरे पर भारत पहुंचे लावरोव ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा परिस्थिति में भारत द्वारा अपनाए गए रूख की सराहना की।

भारत को कोई भी सामान निर्यात करने के लिए तैयार रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव यूक्रेन के साथ जंग छिड़ने के बाद पहली बार भारत दौरे (India Visit) पर आए हैं। आज उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस दौरान रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के साथ रूस के अच्छे संबंध हैं। अतीत में कई मुश्किल मौकों पर भी दोनों देशों के बीच संबंध चिरस्थायी बने रहे। उन्होंने कहा कि हम भारत को किसी भी सामान की आर्पूर्ति करने के लिए तैयार रहेंगे, जो वे हमसे खरीदना चाहते हैं।

रूस ने अमेरिका पर बोला हमला

भारत दौरे पर पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका (America) पर निशाना साधा है। लावरोव ने कहा कि अमेरिका अपने राजनीतिक हित साधने के लिए दूसरे देशों पर अनुचित तरीके से दवाब बना रहा है। रूसी विदेश मंत्री का इशारा अमेरिका की उस धमकी की ओऱ था, जिसमें उसने कहा था कि रूसी प्रतिबंध को न मानने वाले देशों को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। अमेरिका की चेतावनी भारत औऱ चीन के लिए थी।

बता दें कि भारत दौरे पर आए अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह ने भारत को चेतवानी देते हुए कहा था कि अगर चीन भारत की सीमा में घुसपैठ करता है तो उसे रूस बचाने नहीं आएगा। लिहाजा भारत को रूस के ऊपर अपनी निर्भरता कम करनी होगी। दरअसल भारत अमेरिका समेत पश्चिम के तमाम देशों के काफी दवाब के बावजूद रूस के खिलाफ अब तक कोई नकारात्मक स्टैंड नहीं लिया है। जिसके कारण ये देश भड़के हुए हैं।

Tags:    

Similar News