बड़ा हादसा लाहौल-स्पीति में: हिमखंड गिरने से पर्यटक वाहन आए चपेट में, हाईवे पर बचाव कार्य जारी

Accident In Lahaul-Spiti: लाहौल-स्पीति में एक बड़ा हादसा हो गया। मनाली-केलांग हाईवे पर हिमखंड गिरने से दो से तीन पर्यटक वाहन चपेट में आए हैं। मौके पर अफरातफरी मच गई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-03-16 17:17 GMT

लाहौल-स्पीति में हादसा: Photo - Social Media

Accident In Lahaul-Spiti: लाहौल-स्पीति में एक बड़ा हादसा हो गया। मनाली-केलांग हाईवे पर हिमखंड गिरने से दो से तीन पर्यटक वाहन चपेट में आए हैं। मौके पर अफरातफरी मच गई है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने हिमखंड गिरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शाम करीब सवा चार बजे तेलिंग गांव के पास एक हिमखंड गिरा है। पुलिस टीम मौके पर है और बचाव कार्य जारी है।

बताया जा रहा है कि अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल से केलांग के बीच पड़ने वाले तेलिंग नाला के पास बुधवार दोपहर बाद हिमखंड गिरा है। इस हादसे में एक एक वाहन हिमखंड के नीचे आ गया है। हिमखंड गिरने के कारण मनाली-केलांग हाईवे फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं सिस्सू और चंद्रानदी पुल पर यातायात रोक दिया गया है।

केलांग-उदयपुर-पांगी मार्ग BRO के लिए बना चुनौती

फिलहाल केलांग-उदयपुर-पांगी मार्ग बीआरओ के लिए चुनौती बना हुआ है। भूस्खलन व हिमखंड के लिए अति संवेदनशील इस मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। मौसम खुलने के बाद लाहौल के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उदयपुर क्षेत्र के त्रिलोकीनाथ के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे जीरो प्वाइंट पर पांगी को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे-26 बंद हो गया।

बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन व बीआरओ को दे दी है। बाद में बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची और भूस्खलन को हटाया। भारी मलबा आने से बीआरओ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और दोपहर डेढ़ बजे मार्ग को यातायात के लिए खोला गया।

भूस्खलन से पांगी मार्ग बंद हो गया था- बीआरओ कमांडर

इस साल सर्दी में पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे-26 न केवल आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ, बल्कि बीआरओ की भी चिंता को बढ़ा दिया है। बीआरओ कमांडर शबरीश वाचली ने कहा कि बुधवार सुबह नौ बजे भूस्खलन से पांगी मार्ग बंद हो गया था। मलबा हटाकर इसे खोल दिया है।

Tags:    

Similar News