Union Budget 2022: बजट पर कांग्रेस के थरूर बोले- ये तो एक गीला पटाखा जैसा, तो आलोक शर्मा ने बताया 'फुस्स बजट'

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वर्षा 2022-23 का आम बजट पेश कर किया। केंद्र की मोदी सरकार इसे 'आत्मनिर्भर भारत का बजट' बता रही है। अपने बजटीय भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण ने कई घोषणाएं की।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-02-01 08:48 GMT

union budget 2022 

Union Budget 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वर्षा 2022-23 का आम बजट पेश कर किया। केंद्र की मोदी सरकार इसे 'आत्मनिर्भर भारत का बजट' बता रही है। अपने बजटीय भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण ने कई घोषणाएं की। लेकिन, इन घोषणाओं में आम आदमी के लिए ज्यादा कुछ नहीं था। बजट में इनकम टैक्स के मोर्चे पर मध्यम वर्ग को कोई राहत नहीं दी गई। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष अब केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार किए है। बजट के बाद आज सबसे पहला रिएक्शन कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर का आया। 

आज के बजट पर शशि थरूर बोले, मैं बहुत नाराज हूं। यह (बजट) एक गीला पटाखा जैसा है। डेढ़ घंटे के भाषण में कुछ भी नहीं था। डिफेंस सेक्टर पर कुछ नहीं बताया। महंगाई को कैसे लगाम लगाएंगे, पता नहीं। आम जनता के लिए टैक्स स्लैब में कोई राहत नहीं दी गई। इतने बड़े भाषण में आम जनता के लिए कुछ नहीं था।'

वहीं दूसरी और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने बजट 2022-23 को ऐतिहासिक करार दिया। एक बीजेपी नेता ने कहा, 'विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।'

'यह अमृत बजट है'

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, 'आजादी के अमृत महोत्सव के इस कालखंड का यह अमृत बजट है। आज का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप है। यह बजट सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर आधारित है। इसमें सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है।'

आलोक शर्मा बोले- 'ये तो फुस्स बजट'

वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, 'यह बजट ना तो जन के लिए और ना ही धन के लिए। महंगाई और रोजगार के मोर्चे पर ये बजट फेल रहा। यह बिल्कुल फुस्स बजट है।' वहीं, गोपाल केडिया ने कहा कि 'इस बजट में मिडिल क्लास को कुछ नहीं मिला है। लोगों को उम्मीद थी, मगर किसी को कुछ नहीं मिला।'

Tags:    

Similar News