UP Election 2022 : यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, 41 में से 16 महिलाएं, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी के दी है। दूसरी लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम हैं। जिनमें 16 महिलाएं हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं।

Update:2022-01-20 11:58 IST

प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी के दी है। दूसरी लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम हैं। जिनमें 16 महिलाएं हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए पार्टी ने प्रत्याशियों का एलान किया है। देखकर लग रहा है कि प्रियंका गांधी ने जैसा पहले ही 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया था, लिस्ट में भागीदारी वैसी ही है।

गौरतलब है, कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पिछले गुरुवार को जारी की थी। इस लिस्ट में 50 महिला उम्मीदवारों को जगह मिली थी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए जो पहली सूची जारी की थी, उनमें पार्टी विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ-साथ सदफ जाफर तथा विभिन्न क्षेत्रों में संघर्षरत शामिल रहा। 

बता दें, कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नाम से एक कैंपेन चला रही है। जिसके तहत पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित करने में महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है। आज यूपी में कांग्रेस पार्टी ने जिन सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की है, उसमें चर्चित सीट कैराना, शामली, थाना भवन, सरधना, मेरठ, मुजफ्फरनगर, खतौली, बागपत, खुर्जा,   मोदी नगर, धौलाना, डिबई आदि हैं।  

पिछली लिस्ट में जो सबसे महत्वपूर्ण नाम था वो उन्नाव गैंगरेप मामले की पीड़िता की मां आशा सिंह का। कांग्रेस ने आशा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी ने इस मामले में न्याय की मांग तब बुलंद आवाज में उठायी थी। इस मुद्दे पर उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार को निशाने पर रखा था। 

जैसा की आपको पता ही है, कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को तथा सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। जबकि, 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे। 



 


 


Tags:    

Similar News