Delhi News: सचिवायल पहुंची दिल्ली की सीएम साहिबा, विधानसभा सत्र की भी तरीखें आई सामने

Delhi Assembly first session: 24-25 और 27 फरवरी को होगा दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र होगा। यानी दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र तीन दिनों के लिए होगा।;

Written By :  Sakshi Singh
Update:2025-02-21 12:38 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Delhi Assembly First Session: दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र की शुक्रवार को तारीख सामने आ गई है। आ रही खबर के मुताबिक 24-25 और 27 फरवरी को होगा दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र होगा। यानी दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र तीन दिनों के लिए होगा।

बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार के सीएम पद का शपथ लेते ही एक्शन मोड में है। मैडम सीएम ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नई दिल्ली सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की भी सेवाएं खत्म की गई हैं। वैसे बीते 24 घंटे में दिल्ली सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए हैं।

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि उन्होंने आज अहम मीटिंग बुलाई है। स्वास्थ्य विभाग की हालत बहुत खराब है। उन्होंने ये भी कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों की जांच की जाएगी। दवाइयों में कमी से लेकर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन तक की जांच की जाएगी। अगर गड़बड़ मिली तो कार्रवाई भी कह जाएगी। डीटीसी की बसों का भी पूरा आकलन किया जाएगा। बताया गया है कि 40 प्रतिशत बसें डिपो में हैं। नई बसें नहीं खरीदी गई हैं। इन सबकी जांच होगी।

AAP नेता ने रख दी चुनाैती

सीएम रेखा गुप्ता के कई फैसलों के बीच आप बयान सामने आया है।  AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमने यानी AAP कहा था 'बिजली हाफ, पानी माफ' और जैसे ही AAP की सरकार बनी तो हमने पहली कैबिनेट मीटिंग में ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। कल भाजपा की पहली कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। यह बेहद दुखद है कि कल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब भाजपा का एजेंडा चलेगा। आप भाजपा के एजेंडे पर नहीं दिल्ली से किए गए वादों पर काम करें।

Tags:    

Similar News