Cabinet Minister : मोदी मंत्रिमंडल में शामिल डाॅ. विरेंद्र कुमार खटीक की पहचान है उनकी सादगी

Cabinet Minister : सात बार से संसद सदस्य डाॅ. विरेंद्र कुमार खटीक सादगी को लेकर पहचाने जाते हैं। सांसद के पिता सागर में पंचर बनाते थे और अब सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Sushil Shukla
Update:2021-07-08 15:24 IST

शपथ ग्रहण करते डाॅ.वीरेंद्र कुमार खटीक (फाइल फोटो)

Dr. Virendra Kumar Khatik :17वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर चुने गए डाॅ. विरेंद्र कुमार खटीक अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री मंडल में शामिल हो गए हैं। लगातार सात बार से संसद सदस्य डाॅ. विरेंद्र कुमार खटीक अपनी सादगी को लेकर पहचाने जाते हैं। सांसद के पिता सागर में पंचर बनाने का कार्य करते थे और अब सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। डॉ वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री बनाया गया है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

परिचय

डाॅ.वीरेंद्र कुमार खटीक (फाइल फोटो)

डाॅ.विरेंद्र कुमार का जन्म 27 मई 1954 को मध्य प्रदेश के सागर जनपद में हुआ था। उन्होंने अर्थशास्त्र में डाॅक्ट्रेट की उपाधि हासिल की है। डाॅ.विरेंद्र पूरी तरह से राजनीति से ही जुड़े हैं। डाॅ.विरेंद्र के पिता का नाम अमर सिंह व माता का नाम श्रीमती सुमत रानी है। उनकी पत्नी का नाम श्रीमती कमल वीरेंद्र है। डाॅ. विरेंद्र की चार संतानों में एक पुत्र व तीन पुत्री हैं।

राजनीतिक परिचय

अपने स्कूटर से भ्रमण करते डाॅ.वीरेंद्र कुमार खटीक (फाइल फोटो)

डाॅ. विरेंद्र बचपन से ही आरएसएस से जुड़ गए और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), सागर के जिला संयोजक बन गए और छात्रों द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं को हल करने और उनकी सहायता के लिए पुस्तकालय खोले जाने के लिए भी आंदोलन किया। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) सागर जिला के महासचिव बनकर सक्रिय रूप से राजनीति में प्रवेश किया। राजेंद्र कुमार ने 1987 में बजरंग दल के संयोजक के रूप में भी कार्य किया। 1996 से, उन्होंने लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ना शुरू कर दिया और 11 वीं, 12 वीं, 13 वीं, 14 वीं, 15 वीं, 16 वीं लोकसभा चुनाव में लगातार जीत हासिल की। संसद के सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल में, उन्होंने श्रम और कल्याण, रेलवे, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड, बच्चों पर संसदीय मंच जैसे विभिन्न मंत्रालयों के तहत एक सदस्य के रूप में कार्य किया। 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद, वह नरेंद्र मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों के लिए राज्यमंत्री रहे।

बचपन में पिता के साथ जोड़े पंक्चर

साइकिल का पंक्चर जोड़ते डाॅ.वीरेंद्र कुमार खटीक (फाइल फोटो)

डाॅ. विरेंद्र ने बचपन से ही अपने पिता के साथ साइकिल के पंक्चर भी बनाए थे। सागर के पूर्व और टीकमगढ़ के मौजूदा सांसद डाॅ.विरेंद्र कुमार अपनी सादगी और सीधेपन के लिए न सिर्फ अपने जिले, अपने सूबे बल्कि देशभर में जाने जाते हैं। सांसद होने के बावजूद वो बजाज के पुराने हरे रंग के स्कूटर पर सफेद कुर्ता पजामा पहने शहर की गलियों में यूं ही घूमते नजर आ जाते हैं। यही लोगों से उनके सम्पर्क का तरीका रहता था। जो देश के अन्य नेताओं से उनकी एक अलग पहचान बनाता है।  

Tags:    

Similar News