Aaj Ka Mausam: देशभर में बदलता मौसम, कहीं हीटवेव तो कहीं बारिश और बर्फबारी
Aaj Ka Mausam: मार्च का महीना आते ही देशभर में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं तेज गर्मी और लू का असर बढ़ रहा है तो कहीं बारिश और बर्फबारी हो रही है।;
Aaj Ka Mausam: मार्च का महीना आते ही देशभर में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं तेज गर्मी और लू का असर बढ़ रहा है तो कहीं बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में हीटवेव शुरू हो गई है। झारखंड के कुछ जिलों में गर्म हवाओं की वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में धूप, लेकिन ठंडी हवाएं देंगी राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि, हल्की ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन राहत भरे रहेंगे, लेकिन 19 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है और 20 मार्च के बाद गर्मी तेज हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव जारी है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 18 से 20 मार्च के बीच मौसम साफ रहेगा और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
झारखंड में भीषण गर्मी, येलो अलर्ट जारी
झारखंड के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया है। चंद्रपुर में रविवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस वजह से मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है।
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम ठंडा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में 17 से 21 मार्च तक बारिश जारी रह सकती है।
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम के अनुसार खुद को तैयार रखने की जरूरत है।