World Environment Day Theme 2021: जानिए क्यों मनाया जात है विश्व पर्यावरण दिवस, क्या है इसके पीछे का इतिहास

World Environment Day Theme 2021: विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का थीम क्या है, इसे क्यों मनाया जाता है, आइए आपको बताते हैं..

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-05 09:28 GMT

विश्व पर्यावरण दिवस (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)

World Environment Day Theme 2021: विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का थीम (World Environment Day 2021 Theme) पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration) रखा है। क्या आपको पता है कि विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है (Why is World Environment Day celebrated?)और इसके पीछे का इतिहास (World Environment Day History) क्या है? क्यों इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली' रखा गया है। आइए जानते है इसके बारे में...

पूरा विश्व 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। इस दिन लोग सोशल एक्टिविटीज के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते है। जिस तरह पृथ्वी पर प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में यह प्रदूषण पर्यावरण के साथ हम इंसानों के लिए कितना घातक हो सकता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और प्रदूषण से हो रहे नुकसानों के प्रति सचेत करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। बढ़ते प्रदूषण के कारण हर साल सूर्य का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। दूषित वातावरण के कारण जीव-जन्तु विलुप्त हो रहे है। हर जगह पेड़-पौधे काटे जा रहे हैं। नदियों में गंदा पानी बहाया जा रहा है। कारखानों से निकलने वाला धुआं वातावरण को इतना घातक बना दे रहा है कि लोगों को सांस लेना भी दुर्लभ हो क्या है। इसके कारण सांस संबंधित कई बीमारियां जन्म ले रही है। इसलिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक , उसकी सुरक्षा और प्रदूषण के प्रति सचेत करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

क्या है विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations organisation) की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) की शुरुआत की गई। इसकी शुरूआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई। विश्व के पहले पर्यावरण दिवस के आयोजन में भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी हिस्सा लिया था। जानकारी के मुताबिक, विश्व पर्यावरण दिवस के पहले सम्मेलन के दौरान ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की भी शुरूआत की गई, जिसके चलते पूरे में विश्व में पर्यावरण दिवस मनाने का संकल्प लिया गया। तभी से लोग 5 जून को एक नए थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाते है।

पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली क्या है?

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का थीम "पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली" रखा गया है। अब आपके मन में एक प्रश्न उठा होगा कि ये पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली क्या होता है? तो बता दें कि प्रकृति के हो रहे शोषण को रोकने , उसका बचाव व उपाय तथा उसके नुकसान की करना होता है। पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली हम कई तरह से कर सकते है, जैसें- नए पेड़-पौधे लगाना, नदियों को दूषित होने बचाना, जंगलों का संरक्षण करके, गांव- शहर को स्वच्छ रखना आदि।

Tags:    

Similar News