कोरोना संकट के बीच 71वां विश्व स्वास्थ्य दिवस, जानिए क्यों है खास

दुनियाभर के लोगों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए जागरुक करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update:2021-04-07 09:40 IST

सोशल मीडिया से फोटो

नई दिल्ली: आज विश्व स्वास्थ्य दिवस या कहे वर्ल्ड हेल्थ डे है। जो हर साल की तरह इस बार भी 7 अप्रैल को मनाया जा रहा है। आज दुनियाभर में 71वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं तक लोगों को पहुंचना है। लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों। 

वैश्विक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना है। स्वास्थ्य के मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से डब्लूएचओ (WHO) के नेतृत्व में हर साल दुनिया भर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


इस दिवस को मनाने का उद्देश्य


दुनियाभर में लाखों की संख्या में लोग आज कई बड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। जिसमें मलेरिया, हैजा, टीबी, पोलियो, कुष्ठ, कैंसर और एड्स जैसी घातक बीमारी शुमार हैं।दुनियाभर के लोगों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए जागरुक करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

इस खास दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए ट्विट क्या है और बधाई दी है।


क्यों मनाते हैं यह दिन

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को हुई थी।विश्व स्वास्थ्य संगठन को डब्ल्यूएचओ के नाम से जाना जाता हैं। इसका मुख्‍य कार्य विश्व में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और इसके निवारण में मदद करना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत साल 1950 में हुई थी। इस साल डब्ल्यूएचओ की पहली विश्व स्वास्थ्य सभा हुई, जिसमें हर साल यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और इसके प्रति उन्‍हें जागरूक करना है। हर व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ रहे और उसे अच्छे इलाज की सुविधा मिल सके।

यही वजह है कि इसका महत्‍‍व और भी बढ़ गया है। इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम है, 'एक निष्‍पक्ष और स्‍वस्‍थ दुनिया का निर्माण' करना। डब्ल्यूएचओ के स्थापना दिवस को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती रही

Tags:    

Similar News